7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सैफ अली खान की सर्जरी के बाद घर लौटीं करीना कपूर, चेहरे पर दिखा तनाव

Saif Ali Khan: एक्टर सैफ अली खान को सोमवार को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अभिनेता की सर्जरी की गई। वहीं सर्जरी के बाद करीना कपूर घर आ गई हैं जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Jan 23, 2024

saif_ali_khan_surgery_1.jpg

Saif Ali Khan: सोमवार को बॉलीवुड के जाने-माने सितारे सैफ अली खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई। जिसमें मालूम पड़ा की एक्टर को सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती होने का कारण उनके घुटने और कंधे में हुआ फ्रैक्चर था। सैफ को यह चोट उनकी अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी है। बता दें की अपडेट्स के मुताबिक एक्टर की सर्जरी हो गई है। जिसके बाद करीना कपूर की घर आने की वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

घर लौटीं करीना कपूर
सैफ की सर्जरी के बाद उनकी पत्नी करीना को शाम को अस्पताल के दौरे के बाद अपने बांद्रा अपार्टमेंट में जाते देखा गया। करीना भूरे रंग की स्वेटशर्ट में थीं। करीना जो आमतौर पर पैपराजी के सामने पोज देकर खुश होती हैं, वे काफी तनाव में दिखीं और सीधे बिल्डिंग के अंदर चली गईं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।






अभिनेता ने फैंस को कहा शुक्रिया

सैफ ने एक पुरानी चोट के लिए हाल ही में ट्राइसेप सर्जरी करवाई, जो उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए एक एक्शन सीक्वेंस करते समय लगी थी। जानकारी के मुताबिक अब वे तेजी से स्वस्थ होने की राह पर हैं। अभिनेता ने साझा किया, “यह चोट और उसके बाद हुई सर्जरी दोनों हम जो करते हैं उसकी टूट-फूट का हिस्सा है। मैं ऐसे अद्भुत सर्जिकल हाथों को पाकर बहुत खुश हूं और सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद देता हूं।"


यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण की लगी लॉटरी, हाथ लगा हॉलीवुड प्रोजेक्ट; इस बड़ी फिल्म में आ सकती हैं नजर