एकता कपूर ( ekta kapoor ) और निर्देशक रिया कपूर ( rhea kapoor ) के निर्देशन में फिल्म 'द क्रू'( The Crew ) बनने जा रही है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर मल्टी स्टारर फिल्म बनने जा रही है। प्रोड्यूसर एकता कपूर ( ekta kapoor ) और निर्देशक रिया कपूर ( rhea kapoor ) के निर्देशन में फिल्म 'द क्रू'( The Crew ) बनने जा रही है। खास बात यह है कि मूवी में तीन फीमेल लीड एक्ट्रेसस हैं। करीना कपूर खान ( kareena kapoor khan ), तब्बू ( tabu ) और कृति सेनन ( kriti sanon ) फिल्म में मुख्य किरदार अदा करेंगी। फिल्म की जानकारी रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी। इससे पहले भी रिया फिल्म ‘Veere Di Wedding’ में महिलाओं पर आधारित कहानी लेकर आई थीं। एक बार फिर इस फिल्म के जरिए वह तीन लीड एक्ट्रेस को कास्ट कर रही हैं।
मूवी में काम को लेकर उत्सुक हैं करीना
हाल ही एक इंटरव्यू में करीना ने कहा,''वीरे दी वेडिंग'मेरे लिए बहुत स्पेशल फिल्म है। रिया और एकता के साथ काम करना एक मैजिकल था। इसलिए जब रिया अपने नए प्रोजेक्ट 'द क्रू' के साथ मेरे पास आई। मैं काफी एक्साइटेड थी। इसका मतलब यह भी है कि मुझे दो एक्ट्रेसेस, तब्बू और कृति के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका मिलेगा। मैं इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं और इस ट्राइओ को तह में लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।'
फिल्म की कहानी
गौरतलब है कि 'द क्रू' एक कॅामेडी फिल्म है। इसमें तीन महिलाएं लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं, लेकिन उनकी किस्मत कुछ ऐसी स्थितियों की ओर ले जाती है जिसकी वजह से उन्हें झूठ के जाल में फंसना पड़ता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही कृति सैनन की फिल्म 'भेड़िया' ( bhediya ) रिलीज होने वाली है। इन दिनों वह मूवी प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही कति से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, 'मैं हमेशा मजबूत रोल्स और अनूठी कहानियों का इंतजार करती हूं और 'द क्रू' उनमें से एक है। मैं इसमें दो उम्दा स्टार्स तब्बू मैम और करीना के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं। 'यह फिल्म फरवरी 2023 को रिलीज होगी।