3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर रंगों से सौ फीट की दूरी बनाकर रखते हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स, लिस्ट में रणबीर कपूर भी शामिल

देशभर में होली की धूम शुरू हो चुकी है। आम इंसान से लेकर सेलेब्रिटी तक धूमधाम से होली के त्योहार को मनाते हैं। लेकिन इस लिस्ट में कुछ ऐसे सेलिब्रिटी भी शामिल हैं जिन्हें रंगों से परहेज है। इस लिस्ट में सबसे पहले करीना कपूर (Kareena Kapoor) का नाम आता है। उन्होंने अपने दादा और दिग्गज अभिनेता राज कपूर के निधन के बाद से होली मनाना छोड़ दिया है।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Mar 05, 2023

1.png

देशभर में होली की धूम शुरू हो चुकी है। आम इंसान से लेकर सेलेब्रिटी तक धूमधाम से होली के त्योहार को मनाते हैं। लेकिन इस लिस्ट में कुछ ऐसे सेलिब्रिटी भी शामिल हैं जिन्हें रंगों से परहेज है। इस लिस्ट में सबसे पहले करीना कपूर (Kareena Kapoor) का नाम आता है। उन्होंने अपने दादा और दिग्गज अभिनेता राज कपूर के निधन के बाद से होली मनाना छोड़ दिया है।

2.png

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर ही कलरफुल अतरंगी कपड़े पहने नजर आ जाते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्हें रंगों से काफी परहेज है। एक्टर ने एक बार बताया था कि वो ओसीडी टाइप हैं। इसका मतलब वह साफ-सफाई का खास ध्यान रखते हैं।

3.png

एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) भी होली के रंगों से काफी दूर रहती हैं। वह होली के त्योहार के समय काम में व्यस्त रहती हैं। तापसी पन्नू के माता-पिता भी होली नहीं खेलते हैं।

4.png

इस लिस्ट में एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम भी शामिल है। उन्हें होली पर रंग खेलना बिल्कुल पसंद नहीं है इसलिए वह होली नहीं मनाते हैं। बताया जाता है कि गाने 'बलम पिचकारी' की शूटिंग के दौरान वह कंफर्टेबल नहीं थे।

5.png

कृति सेनन (Kriti Sanon) होली के रंगों से दूर रहती हैं क्योंकि उन्हें अपनी स्किन की चिंता रहती है। कृति सेनॉन होली उनका पसंदीदा त्योहार है और वह अब पहले जैसे इस त्योहार को नहीं मनाती हैं।

6.png

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने हाल ही में अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। आपको बता दें कि टाइगर को भी होली खेलना पसंद नहीं है। उन्हें केमिकल रंगों से दूर रहना पसंद है। साथ ही वह पानी बर्बाद नहीं करना चाहते हैं।

7.png

जॉन अब्राहम (John Abraham) फिल्म इंडस्ट्री के काफी डैशिंग हीरो की लिस्ट में आते हैं। अपनी शानदार फिजिक से वह हर किसी को दीवाना बना देते हैं। वहीं बात करें होली के त्योहा की तो एक्टर कलर से दूरी बनाकर रखते हैं। उनका मानना है कि केमिकल रंगों से धरती को नुकसान होता है।

8.png

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने हाल ही में इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी रचाई है। वैसे अथिया को भी होली खेलना पसंद नहीं है। इसकी वजह है कि उन्हें पानी बर्बाद करना सही नहीं लगता। उनका मानना है कि इससे जानवरों को नुकसान पहुंचता है।