
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) अब जल्द ही आमिर खान (Aamir Khan) के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)' में नजर आने वाली हैं। इससे पहले ये जोड़ी '3 ईडियट्स' में एक साथ नजर आयी थी, और इस जोड़ी को दर्शको नें खूब पसंद भी किया गया था। आमिर खान और करीना कपूर एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं, और इस फिल्म के सिलसिले में वो आमिर खान से मिलने उनके घर भी पहुंचीं हैं। उनकी यह फोटो खूब देखी जा रही हैं। इन फोटो में करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने चश्मा पहन रखा है, और साथ में व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहन रखी है। करीना कपूर की खूबसूरती हर तस्वीरों में कमाल की लग रही हैं।
'लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)' 1994 में आई टॉम हैंक्स की हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' ऑफिशल रीमेक है। 'लाल सिंह चड्ढा' का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने खुलासा किया था, "लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) संभवतः मेरे करियर की एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसके लिए मुझे ऑडिशन देना पड़ा। मैं आमिर खान (Aamir Khan) के अलावा किसी के लिए या किसी भी फिल्म के लिए ऐसा नहीं करती। "
अब जल्द ही फैन्स को (Kareena Kapoor) और आमिर खान (Aamir Khan)की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)' में दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। जिसके लिये हर कोई बेचैन हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में करीना कपूर (Kareena Kapoor) की 'गुड न्यूज (Good Newwz)' रिलीज हुई थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में हैं
करीना कपूर (Kareena Kapoor) और आमिर खान (Aamir Khan)की 'लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)' की रिलीज डेट अभी आई नहीं है।
Updated on:
16 Jan 2020 02:11 pm
Published on:
16 Jan 2020 02:09 pm
