10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करीना को जोर का झटका, आॅनस्क्रीन मां को हुई 2 साल की जेल

करीना को जोर का झटका, आॅनस्क्रीन मां को हुई 2 साल की जेल...

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Jul 09, 2017

Kareena Kapoor, Alka Kaushal

Kareena Kapoor, Alka Kaushal

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना की आॅनस्क्रीन मां को चेक बाउंस होने के मामले में 2 साल की जेल हो गई है। बता दें कि एक्ट्रेस अल्का कौशल ने सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में करीना कपूर की मां का किरदार निभाया था। पंजाब के संगरूर कोर्ट ने अल्का और उनकी मां सुशीला बडोला को 50 लाख के चेक बाउंस मामले में 2-2 साल की सजा सुनाई है। बता दें कि अल्का टीवी वर्ल्ड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और कुमकुम, कुबूल है जैसे फेमस टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने बजरंगी भाईजान और क्वीन जैसी फिल्मों में भी काम किया है।



सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस अल्का कौशल। लेकिन अब ये एक्ट्रेस एक बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। पंजाब के संगरूर कोर्ट ने अल्का और उनकी मां सुशीला बडोला को 50 लाख के चेक बाउंस मामले में 2-2 साल की सजा सुनाई है। हम समझ सकते हैं इस समय एक्ट्रेस अल्का बहुत तनाव में होंगी। इसका कारण ये है कि अल्का को चेक बाउंस मामले में 2 साल जेल भेजा जाएगा।



​मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'एडवोकेट सुखबीर सिंह ने बताया कि अल्का और उसकी मां ने अपने परिचित अवतार सिंह से 50 लाख रुपए उधार लिए थे। ये पैसे सीरियल बनाने के वादे से उधार लिए गए थे। जब अवतार सिंह ने अल्का से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने उन्हें लगभग 25—25 लाख के दो चेक दिए। लेकिन जैसे अवतार ने चेकों को बैंक में लगाया तो वो बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने के बाद अवतार सिंह ने अल्का और उनकी मां के खिलाफ मालेरकोटला कोर्ट में केश दायर कर दिया।'

यह घटना 2015 की है जब वहां के एक स्थानीय कोर्ट ने 2 साल जेल भेजना का फैसला सुनाया था। लेकिन अल्का और उनकी मां ने जमानत लेने के बाद इस फैसले को ना मानते हुए संगरुर कोर्ट में अपील दर्ज करवा दी है। बता दें कि अल्का ने स्वरागिनी और कुबूल है जैसे धारावाहिकों में काम किया। अल्का जाने माने अभिनेता वरुण बडोला की बहन भी है।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग