8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़ते-झगड़ते करीना-अर्जुन ने बताई की एंड का की ट्रेलर रिलीज डेट 

का यानी अर्जुन कपूर घर संभालते नजर आएंगे, जबकि की यानी करीना घर की मुखिया के किरदार में नजर आएंगी...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Feb 12, 2016

ki and ka

ki and ka

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और करीना कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म की एंड का के ट्रेलर रिलीज होने की डेट सुपर क्यूट अंदाज में बताई है। जारी हुए वीडियो में दोनों स्टार की और का लफ्ज के इस्तेमाल पर मस्ती में लड़ते-झगड़ते नजर आ रहे हैं।

देखें वीडियो


बता दें कि इससे पहले मोशन पोस्टर जारी किया जा चुका है, जिसमें करीना, अर्जुन को मंगलसूत्र पहनाती नजर आ रही थीं। निर्देशक आर. बाल्की की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन अतिथि भूमिका में हैं। करीना अपने कॅरियर में पहली बार मेट्रो सेंट्रिक कैरेक्टर में नजर आएंगी। वह कॉरपोरेट कंपनी में ऊंचे पद पर काम करने वाली औरत के किरदार में नजर आएंगी।
इस फिल्म में करीना घर की मुखिया हैं और कमाती हैं, जबकि अर्जुन घर पर बैठे रहते हैं। आर. बाल्की इससे पहले चीनी कम और पा जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने बना चुके हैं। फिल्म की एंड का एक अप्रैल 2016 को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें

image