30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करिश्मा के पति संजय कपूर ने कहा- मुंबई में मेरी जान को खतरा

संजय कपूर ने पहले मुंबई कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दायर की। अब केस को मुंबई से दिल्ली शिफ्ट करने की अर्जी लगाई है। क्यों? जानिए पूरा माजरा...

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Feb 13, 2016

sanjay kapoor

sanjay kapoor

मुंबई। करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर की मानें, तो उन्हें मुंबई में जान का खतरा है। उनका कहना है कि जब से उन्होंने मुंबई कोर्ट में तलाक की याचिका दायर करवाई है, तब से Underworld डॉन रवि पुजारी की ओर उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

फिलहाल तलाक का केस बांद्रा फैमिली कोर्ट में चल रहा है और बिजनेसमैन संजय कपूर ने सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश की है कि करिश्मा कपूर से चल रहा उनका तलाक का केस मुंबई से दिल्ली शिफ्ट कर दिया जाए, क्योंकि मुंबई में उनकी जान को खतरा है।

कोर्ट ने क्या कहा...
सुप्रीम कोर्ट ने संजय की अर्जी को मंजूर कर दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इसमें दो हफ्ते लग सकते हैं। हालांकि, करिश्मा को फिलहाल इस मामले में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।


चार साल से अलग हैं करिश्मा-संजय
करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। यह करिश्मा की पहली और संजय की दूसरी शादी थी। इनके दो बच्चे हैं। चूंकि संजय कपूर के बारे में माना जाता है कि वह दिलफेंक किस्म के इंसान हैं और यह बात करिश्मा को सहन नहीं हुई। दोनों में झगड़े हुए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने अलग रहने का फैसला कर लिया। 2012 में करिश्मा, संजय को छोड़कर मुंबई आ गईं और मां बबीता के साथ रहने लगीं।

इससे पहले भी संजय ने फैंमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी, लेकिन 2015 में दोनों ने याचिका वापस ले ली थी। बताया गया कि संजय के कुछ फाइनेंशियल कमिटमेंट्स पूरा नहीं कर पाने के चलते ऐसा हुआ। मुंबई के बांद्रा कोर्ट में ही एक माह बाद यानी दिसंबर में फिर तलाक की याचिका दायर की गई।

संजय के करिश्मा पर लगाए आरोप...
संजय और करिश्मा के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। बच्चों की कस्टडी का मामला और डिवोस केस फिलहाल कोर्ट में है। मुंबई की एक कोर्ट में दायर याचिका में संजय आरोप लगा चुके हैं कि करिश्मा ने सिर्फ पैसे और ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए उनसे शादी की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि करिश्मा अच्छी वाइफ और बहू बनने में नाकाम रहीं।

संजय के आरोपों पर भड़के रणधीर कपूर...
करिश्मा कपूर के पिता और रणधीर कपूर ने संजय कपूर के आरोपों गलत बताते हुए कहा था कि हमारे बारे में सब जानते हैं। हम दूसरों के पैसे लेकर जीने वाले लोग नहीं हैं। भगवान ने हमें पैसा और टैलेंट, दोनों दिए हैं। उन्होंने संजय थर्ड क्लास आदमी बताया और यह भी कहा था कि वो कभी नहीं चाहते थे कि करिश्मा संजय से शादी करे, क्योंकि वह एक अय्याश किस्म का शख्स है।

किसके, किससे हैं अफेयर
संजय कपूर पेज-थ्री पर्सनैलिटी हैं। वे बॉलीवुड की पार्टियों और फैशन शो में नजर आते रहे हैं। संजय का नाम फिलहाल मॉडल प्रिया चटवाल से जोड़ा जा रहा है। दोनों को कुछ पार्टियों में एक साथ देखा गया है।

करिश्मा कपूर का नाम इन दिनों संदीप तोश्नीवाल से जोड़ा जा रहा है। संदीप एक फार्मास्युटिकल कंपनी के सीईओ हैं। वो शादीशुदा हैं। उनकी वाइफ अश्रिता पेशे से डेंटिस्ट हैं। सूत्रों की मानें, तो संदीप वाइफ से तलाक चाहते हैं, लेकिन अश्रिता इसके लिए तैयार नहीं हैं।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग