
karisma kapoor
जैसा की हम सब जानते हैं करिश्मा कपूर सालों से अपने बच्चों का पालन पोषण अकेले कर रही हैं। आज उनकी गिनती बॅालीवुड इंडस्ट्री की सबसे सक्सेसफुल सिंगल मदर में होती है। संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा अकेले जरुर रही लेकिन उनके मुश्किल वक्त में उनका साथ बॅायफ्रेंड बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल ने खूब दिया। हालांकि, इनका अफेयर शादी तक नहीं पहुंच पाया क्योंकि संदीप पहले से ही शादीशुदा थे।
लेकिन बता दें अब संदीप और करिश्मा के प्यार का इम्तिहान खत्म हो गया है। जी हां पिछले 7 साल से तलाक के लिए लड़ाई लड़ रहे संदीप पत्नी अश्रिता से अब कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं। इस सोमवार को ही बांद्रा फैमिली कोर्ट में करिश्मा के कथित बॉयफ्रेंड संदीप ने अपनी वाइफ से तलाक ले लिया है।
बता दें दिल्ली के रहने वाले बिजनसमैन संदीप और डॉक्टर अश्रिता ने 14 साल की अपनी शादीशुदा लाइफ को आपसी सहमति के आधार पर खत्म किया। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 3 साल से करिश्मा कपूर के साथ रिलेशनशिप में रह रहे तोषनीवाल ने साल 2010 में तलाक का केस दर्ज कराया था.
बता दें तलाक इस समझौते पर लिया गया है की संदीप अपनी दोनों बेटियों जो की 12 और 9 साल की हैं उन्हें पालन-पोषण के लिए 3-3 करोड़ देंगे, जबकि अश्रिता को 2 करोड़ मिलेंगे।
इसके अलावा दिल्ली के घर उनके नाम किया जाएगा, जिसमें अश्रिता रह रही हैं। दोनों बेटियों की कस्टडी मां के पास होगी। करिश्मा और संदीप काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं। दोनों कई पार्टियों में एक-साथ शिरकत कर चुके हैं. अब इंतजार दोनों की शादी की खबर का है।
उससे पहले करिश्मा दिल्ली के ही एक उद्योगपति संजय कपूर से शादी की थी. लेकिन यह शादी भी एक बुरे नोट पर खत्म हुई। एक लंबे अरसे तक तलाक के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद साल 2016 में संजय और करिश्मा ऑफिशियली एक दूसरे से अलग हुए। इस शादी से करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं।
Published on:
09 Nov 2017 02:17 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
