
karishma kapoor children photos
बॅालीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान इन दिनों अपने पापा संजय कपूर के साथ काफी पर्सनल टाइम स्पेंड कर रहे हैं। साल 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक हुआ था जिसके कुछ समय बाद ही संजय ने दूसरी शादी कर ली थी। तलाक के वक्त करिश्मा और संजय के विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। बहुत वक्त तक तो दोनों एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते थे। लेकिन अब लगता है कि करिश्मा और संजय के बीच दोस्ती का रिश्ता पनप रहा है। इसी के चलते आजकल उनके बच्चे अक्सर अपने पिता के एक साथ टाइम स्पेंट करते नजर आ रहे हैं।
बच्चों के साथ टाइम बिता कर खुश हैं संजय
इन दिनों संजय कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा,' बच्चों के साथ स्कीइंग करते हुए वीकेंड बिताया। समय के साथ-साथ उनके एक्सपीरिंयस से काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। उनके साथ बिताया हर पल कीमती है। शानदार बातचीत, आउटस्टैंडिंग स्कीइंग और अच्छा क्वॉलिटी टाइम बिताया।
करिश्मा और संजय ने मिलकर मनाया बेटी का जन्मदिन
इतना ही नहीं संजय कपूर के साथ बच्चों की ये तस्वीर करिश्मा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। हालांकि इस दौरान करिश्मा उनके साथ दिखाई नहीं दीं। इसके अलावा कुछ समय पहले ही करिश्मा और संजय ने मिलकर अपनी बेटी के बर्थ डे पर मुंबई में शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई सेलेब्स और कपूर परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। लेकिन इस पार्टी में करिश्मा के बॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल भी शामिल हुए थे।
2010 में टूट गया था रिश्ता
बता दें करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी। लेकिन कुछ निजी कारणों की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी और साल 2010 में करिश्मा संजय को छोड़कर अपने घर वापस आ गईं थी।
Updated on:
23 Mar 2018 02:21 pm
Published on:
23 Mar 2018 01:05 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
