दूसरी शादी की खबरें अफवाह:
हाल में रणधीर कपूर ने एक साक्षात्कार में करिश्मा की दूसरी शादी को अफवाह बताया। रणधीर ने कहा, मैं चाहता हूं करिश्मा अपना घर बसाए। वो शादी करे। लेकिन इस बारे में करिश्मा ने मुझे इंकार कर दिया है। रणधीर ने कहा कि करिश्मा ने साफ कह दिया है कि वह दोबारा परिवार नहीं बसाना चाहती। उन्होंने बताया कि करिश्मा का बस एक प्लान है कि वह अपने बच्चों की अच्छी परवरिश करना चाहती है और वह इसमें बहुत खुश है।'