हाल ही में करिश्मा कपूर टीवी सीरियल 'एंटरटेनमेंट की रात' की हिस्सा बनी थी।
कपूर खानदान की दोनों बहनें करीना और करिश्मा कपूर के बीच काफी अच्छे रिलेशन है। दोनों के विचार भी काफी चीजों में एक से हैं, सिवाय पैरेंटिंग को लेकर। हाल ही में करिश्मा कपूर टीवी सीरियल 'एंटरटेनमेंट की रात' की हिस्सा बनी थी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि उनके और करिश्मा में बच्चों की परवरिश को लेकर काफी विरोधाभास है।
बच्चों को मीडिया से दूर रखती हैं करिश्मा
करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों समीरा और कियान राज को मीडिया के कैमरों से बचा कर रखती हैं। वहीं दूसरी तरफ करीना कपूर अपने बेटे तैमूर अली खान को मीडिया के सामने लाने से बिल्कुल भी नहीं हिचकती हैं। इसी का रिजल्ट है कि करीना का क्यूट तैमूर अभी से ही National Sensational बन चुका है।
कपड़ो को लेकर होती है लड़ाई
करिश्मा ने बताया, करीना कपूर के साथ कपड़ो को लेकर भी काफी लड़ाई होती है। दोनों की नजरें एक दूसरे की जीन्स पर टिकी होती है। इन बातों से साफ जाहिर होता है कि दोनों कपूर सिस्टर्स भी दूसरी आम बहनों की तरह ही लड़ती हैं।
करीना की वापसी
बता दें कि जल्द ही 'बेबो' फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। उनकी फिल्म 'वीरें दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक शशांक घोष हैं।मूवी में करीना के साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी अहम किरदार में हैं। गौरतलब है कि मां बनने के बाद करीनाkarishma की यह पहली फिल्म होगी। फिल्म की कहानी चार दोस्तों पर आधारित है। चारों के ही जिंदगी में अलग-अलग तरह की दिक्कतें होती हैं। मूवी की पठकथा ज्यादातर करीना की शादी के इर्द-गिर्द ही घूमती है।