
कार्तिक आर्यन ने किया भोजपुरी गाने रिंकिया के पापा पर डांस
नई दिल्ली।मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) का भोजपुरी गाना 'रिंकिया के पापा' (Rinkiya Ke Papa) का नाम 2019 के सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल हो चुका है। इस गाने ने पूरे देश में जमकर धमाल मचाया। वहीं फिर से ये गाना सु्र्खियों में आ गया है। इस गाने पर बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कार्तिक ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अंकाउट से शेयर किया था। जिसके बाद ये गाना फिर से लोगों के कानों को सुनाई देने लगा।
View this post on Instagram#ChintuTyagi cant Control his HEHEHE Aapke reaction dekhke #PatiPatniAurWoh in theatres 👫💃🏻
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
इस गाने के वीडियो को कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कार्तिक ने बड़ा ही फनी किस्म का कैप्शन लिखा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा हैं, 'चिंटू त्यागी अपनी हीं हीं हीं पर कंट्रोल नहीं रख पा रहे हैं....आपके रिऐक्शन देखके।' वैसे अगर गाने को ध्यान से देखें तो आप पाएंगे कि इस गाने में कई शॉट्स को जोड़ा गया है। जो सच में काफी मजाकिया लग रहा है।
कार्तिक आर्यन की इस फनी वीडियो को अब तक करीबन 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फैंस भी कार्तिक की इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रह है। आपको बता दें कि कार्तिक की हाल ही आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) में चिंटू त्यागी का किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर पैसा कमाया था। इस फिल्म ने लगभग 73.21 करोड़ की कमाई की थी।
Published on:
19 Dec 2019 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
