
फिल्म जी ले जरा से प्रियंका चोपड़ा हुईं बाहर
Jee Le Zara: कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘जी ले जरा’ काफी दिनों ने सुर्खियों में बनी हुई थी। हर कोई इस फिल्म रिलीज के इंतजार में था। फिल्म काफी समय से डीले हो रही थी। इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि फिल्म से देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसे सुनकर फैंस काफी दुःखी भी हुए।
अनुष्का या कियारा ले सकती हैं जगह
फिल्म ‘जी ले जरा’ से प्रियंका चोपड़ा के बाहर होने के बाद फैंस ये जानना चाहते हैं कि अब कैटरीना और आलिया के साथ कौन काम करेगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका के जाने के बाद इस फिल्म में अनुष्का शर्मा या कियारा अडवाणी नजर आ सकती हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म क्यों छोड़ी इसको लेकर यही कहा जा रहा है कि प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्मों में इन दिनों काफी बिजी है इसीलिए वो इस फिल्म से अपना नाम वापस ले रहीं हैं। इस फिल्म के रिलीज के बारे में बात तो यह फिल्म साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।
Updated on:
01 Jul 2023 02:25 pm
Published on:
01 Jul 2023 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
