13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KBC 12 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज, पहले कंटेस्टेंट के साथ दिखे अमिताभ बच्चन

बिग बी ने मुश्किल दौर में केबीसी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की थी। अब इस शो के निर्माताओं ने शो का धमाकेदार प्रोमो (KBC 12 Promo) रिलीज कर दिया हैै। इस प्रोमो में महानायक शो के पहले एपिसोड के कंटेस्टेंट के साथ नजर आ रहे हैं.....  

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Aug 30, 2020

Kaun Banega Crorepati

Kaun Banega Crorepati

छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति'(Kaun Banega Crorepati) का 12 सीजन जल्द लॉन्च होने वाला है। इस शो के होस्ट हैं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)। उन्हें पिछले दिनों कोरोना हो गया था, लेकिन अब वह पूरी तरह स्वस्थ्य होकर शूटिंग पर लौट आए हैं। बिग बी ने मुश्किल दौर में केबीसी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की थी। अब इस शो के निर्माताओं ने शो का धमाकेदार प्रोमो (KBC 12 Promo) रिलीज कर दिया हैै। इस प्रोमो में महानायक शो के पहले एपिसोड के कंटेस्टेंट के साथ नजर आ रहे हैं।

केबीसी 12 का प्रोमो देखकर ऐसा लगता है कि यह शो र्स्टाट हो चुका है। क्योंकि प्रोमो में केबीसी की हॉटसीट पर अमिताभ बैठे हैं उनके सामने एक शख्स बैठा है। वे इस शख्स से कहते हैं कि वे पहले सवाल का जवाब देखकर 1 हजार रुपए जीत गए हैं और कंटेस्टेंट बेहद खुश हो जाता है। इसके बाद अमिताभ उनसे पूछते हैं कि आप इतने खुश कैसे हो रहे हो, तो कंटेस्टेंट ने जवाब दिया कि बिजनेस में मैंने सबकुछ गवां दिया है और मैं हजार के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं। इतना सुनते ही अमिताभ इस सीजन की टैगलाइन बोलते दिखाई देते हैं।

केबीसी 12 की टैगलाइन है कुछ इस तरह है—'सेटबैक का जवाब कमबैक से दो'... प्रोमो में इस टैगलाइन का सटीक उदाहरण दिया है। वहीं सोनी टीवी के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर ये प्रोमो शेयर करते हुए बताया गया है कि-'जो भी हो, सेटबैक का जवाब कमबैक से दो। केबीसी 12 के इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और दर्शकों को इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।