
Kesari Official Trailer - Akshay Kumar, Parineeti Chopra, Anurag Singh
Akshay Kumar की मचअवेटेड फिल्म केसरी का ट्रेलर (Kesari Official Trailer) आज रिलीज कर दिया गया है। 3 मिनट 4 सेकेंड के इस ट्रेलर में सारागढ़ी की लड़ाई में भारतीय सिख जवानों के अदम्य साहस को दिखाया गया है। ट्रेलर में अक्षय कुमार पगड़ी पहने एक जोशीले जवान के रूप में नजर आ रहे हैं। जो अपने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देने को तत्पर है।
Kesari Official Trailer Watch Online:
सच्ची घटना पर आधारित
फिल्म केसरी सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी 1897 में सारागढ़ी की उस लड़ाई पर आधारित है जिसमें ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख जवानों ने 10 हजार अफगानी लड़ाकों से लोहा लिया था। इसे इतिहास की सबसे मुश्किल लड़ाइयों में से एक माना जाता है।
बता दें कि इस फिल्म की कहानी गिरीश कोहली और अनुराग सिंह ने मिलकर लिखी है। 'केसरी' को कई प्रोड्यूसर्स मिलकर बना रहे हैं। इनमें करण जौहर भी शामिल हैं। इस ट्रेलर से पहले फिल्म के टीजर और पोस्टर जारी किए गए थे। यह फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Updated on:
22 Feb 2019 11:44 am
Published on:
21 Feb 2019 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
