13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं केजीएफ स्टार यश, असली नाम के साथ जानिए उनकी नेटवर्थ

KGF star Yash net worth: केजीएफ एक्टर यश टॉलीवुड के सुपरस्टार हैं क्या आप उनका असली नाम जानते हैं अगर नहीं तो आईये जानते हैं और साथ में उनकी नेटवर्थ भी जानते हैं।  

less than 1 minute read
Google source verification
kgf_star_yash_networth.jpg

KGF स्टार यश की नेटवर्थ और असली नाम जानें

Yash Net Worth: फिल्म KGF की रिलीज के बाद चर्चा में आए यश का आज जन्मदिन हैं ऐसे में आज हम आपको उनके असली नाम और उनकी नेटवर्थ के बारे में बताएंगे। साल 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने बवाल मचाकर रख दिया था। इसमें एक्टर यश को साउथ के अलावा बॉलीवुड में भी खूब तारीफ मिली।

यश की नेट वर्थ है करोड़ों में...
बता दें कि यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक में हुआ था। उनके पिता कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में बस ड्राइवर हैं। वे आज भी बस चलाते हैं। यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। यश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2008 में की मोगीना मनसु से की थी। उन्होंने इसके बाद कई फिल्में की पर उनको सफलता केजीएफ से मिली। यश आलिशान जिंदगी जीते हैं।

कई लग्जरी गाड़ियां और घर के मालिक हैं यश
साउथ सुपरस्टार यश की नेट वर्थ की बात करें, तो एक्टर के पास 53 करोड़ रुपए के मालिक हैं। एक्टर को हर फिल्म के 2 करोड़ रुपए मिलते हैं। वहीं सालाना यश 5 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई करते हैं। एक्टर फिल्मों, ऐड और प्रमोशन से जनकर पैसा कमाते हैं। यश के पास कर्नाटक में 5 करोड़ की कीमत वाला बंगल, बैंगवोर में डुप्लेक्स घर और रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज, ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।

बताते चलें कि साल 2023 में यश की इनकम इस साल के मुकाबले कम थी। 30 प्रतिशत के हिसाब से एक्टर की इनकम बढ़ती ही जा रही है।