21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Khatron Ke khiladi 10: करिश्मा तन्ना के मुंह पर आया सांप,देखकर कंटेस्टेंट्स के छूट गए पसीने

शो खतरों के खिलाड़ी(Khatron Ke khiladi 10)जिसका 10 सीजन शुरू हो चुका है। करिश्मा तन्ना (karishma tanna )को मिला है मुह से सापों को उठाने का एक खतरनाक टास्क
2 min read
Google source verification
karishma_tanna.jpeg

नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर इन दिनों ऐसे शो देखने को मिल रहे है जो दर्श्को का काफी अच्छा मनोरंजन तो कर रहे है लेकिन कुछ शो तो ऐसे है जिसे देखने से ही पसीना छूटने लगता है। जी हां अब दर्शको की पहली पसंद बनता जा रहा है। शो खतरों के खिलाड़ी, जिसका 10 सीजन शुरू हो चुका है। इस शो में कंटेस्टेंट्स को कई तरह के टॉस्क दिए जाते है। जो बेहद डरावने और खतरनाक होते है। और इसी डर को मात देखकर कंटेस्टेंट एक अच्छा खिलाड़ी बन उभरकर सामने आता है।

करिश्मा तन्ना को मिला खतरनाक टास्क

अब खतरों के खिलाड़ी का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें करिश्मा तन्ना को एक खतरनाक टास्क दिया गया है उन्हें अपने मुंह से सांप उठाकर दूसरे कंटेनर में रखने को कहा जाता हैं। अब सांप का नाम सुनते ही सबके रोगंटे खड़े हो जाते है। जिससे इस खतरनाक टास्क को करते समय करिश्मा भी डर से बेहाल हो जाती है। वैसे बता दें, प्रोमो में भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया भी नजर आ रहे हैं। जिस कंटेनर में करिश्मा सांप फेंक रही हैं, उसी कंटेनर में हर्ष भी खड़े हुए हैं। वे करिश्मा के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

रोहित की तेजस्वी के साथ मस्ती

शो अब दर्शकों को सबसे पसंदीदा बनते जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी होस्टिंग करते नजर आ रहे है। जहां एक ओर रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट की टांग खीचते है तो वही दूसरी ओर उनके साथ मौज मस्ती भी करते नजर आते है। अब देखना है कि इस शो में करिश्मा कितने सांपो को अपने मुंह में डालती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग