7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kiara Advani की फिल्म ‘इंदु की जवानी’ का पहला गाना हुआ रिलीज, नागिन डांस करते हुए जीता फैंस का दिल, देखें Video

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म इंदु की जवानी का पहला गाना हसीना पागल दीवानी (Hasina Pagal Deewani song) रिलीज हो गया है। कियारा के इस गाने ने आते ही धमाल मचा दिया है। गाने में कियारा का अवतार उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग लग रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Sep 17, 2020

Kiara Advani film Indoo Ki Jawani song Hasina Pagal Deewana release

Kiara Advani film Indoo Ki Jawani song Hasina Pagal Deewana release

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की अपकमिंग फिल्म इंदु की जवानी (Indoo Ki Jawani) का ट्रेलर तो अभी नहीं रिलीज हुआ है लेकिन मूवी का एक गाना जरूर सामने आ गया है। वैसे तो ये गाना ‘सावन में लग गई आग’ का रीमेक है लेकिन कियारा इसमें अलग ही तड़का लगाती नजर आ रही हैं। कबीर सिंह (Kabir Singh) में भोली-भाली नजर आने वाली प्रीति सिक्का का इंदु की जवानी में अवतार देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। फिल्म इंदु की जवानी का पहला गाना हसीना पागल दीवानी (Hasina Pagal Deewani) आते ही यू-ट्यूब (YouTube Trend) पर धमाल मचा रहा है। ट्रेंडिंग नंबर 2 पर चल रहे इस गाने को अब तक 13 मीलियन के व्यूज मिल चुके हैं।

फिल्म इंदु की जवानी के गाने हसीना पागल दीवानी को सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने गाया है। गाने में कियारा आडवाणी के साथ एक्टर आदित्य सील भी नजर आ रहे हैं। गाने के अंदर कियारा अपनी धुन में डांस करती नजर आ रही हैं वो भी अपने कपड़ों को हवा में उछालते हुए। गाने को देखकर यही लग रहा है कि फिल्म मजेदार होने वाली है। हालांकि पिछले दिनों पुराने गानों का रीमिक्स बनने पर सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) ने चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि क्रिएटिविटी के नाम पर हमें बस रीमिक्स गाने (Remix Songs) ही दिए जाते हैं। यही कारण है कि वो फिलहाल खुद के बनाए इंग्लिश गानों पर काम कर रहे हैं। बहराल कियारा इस गाने में बिल्कुल अलग अवतार में दिखाई दे रही हैं। बता दें कि फिल्म इंदु की जवानी में कियारा गाजियाबाद की एक लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

कबीर सिंह के बाद से कियारा के पास फिल्मों की कमी नहीं है। इंदु की जवानी के अलावा वो फिल्म लक्ष्मी बम (Laxmmi Bomb) और भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) में भी दिखाई देंगी। वहीं उनकी पिछली फिल्म गुड न्यूज ने भी बॉक्सऑफिस पर कमाल कर दिखाया था। कियारा लगातार दो सुपरहिट फिल्में कबीर सिंह और गुड न्यूज से दर्शकों का दिल बखूबी जीत चुकी हैं। अब देखना होगा कि फिल्म इंदु की जवानी के रिलीज होने के बाद इसे दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।