13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत की पहली महिला IPS किरण बेदी की जबरदस्त बायोपिक, फियरलेस पर्सनैलिटी-एक्शन का दिखेगा जबरदस्त कॉम्बिनेशन

इंडियन मूवी वर्ल्ड में एक और बायोपिक बड़े पर्दे पर उतरने जा रही है। देश की पहली महिला IPS ऑफिसर किरण बेदी की जिंदगी पर आधारित बायोपिक मूवी 'बेदी' की अनाउंसमेंट हो चुकी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Vikash Singh

Jun 12, 2024

भारतीय सिनेमा में एक और प्रेरणादायक कहानी पर्दे पर उतरने जा रही है। देश की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी की जिंदगी पर आधारित बायोपिक मूवी 'बेदी' की अनाउंसमेंट हो चुकी है। 11 जून को मेकर्स ने इसका पहला वीडियो जारी किया, जिसमें किरण बेदी की बहादुरी, निडरता और सच्चाई को दिखाया गया है।

80 अफसरों के बैच में अकेली महिला अधिकारी थीं बेदी

किरण बेदी का नाम देश के बड़े नामों में गिना जाता है। 1972 में देश की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर बनने वाली किरण बेदी ने अपने बैच के 80 पुरुष पुलिस अधिकारियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने दिल्ली, गोवा, चंडीगढ़ और मिजोरम में अपनी सेवाएं दीं। किरण बेदी ने दहेज प्रथा और ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया और तिहाड़ जेल को एक मॉडल जेल में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टेनिस प्लेयर से IPS ऑफिसर तक का सफर

किरण बेदी का सफर टेनिस कोर्ट से शुरू हुआ। वो एक बेहतरीन टेनिस प्लेयर भी रही हैं। 1972 में आईपीएस बनने के बाद, उन्होंने 35 साल तक देश की सेवा की और 2007 में रिटायरमेंट ली। उस समय वे ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की डायरेक्टर जनरल थीं।

पर्सनल लाइफ में किया स्ट्रगल

किरण बेदी की पर्सनल लाइफ भी संघर्ष से भरी रही। टेनिस कोर्ट में बृज बेदी से मिलने के बाद 1972 में उन्होंने शादी की। हालांकि, IPS बनने के बाद अपने मायके वालों को सरकारी घर में लेकर आने के कारण पति बृज बेदी से उनके रिश्ते बिगड़ गए और दोनों अलग रहने लगे। दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया और 2016 में बृज बेदी का निधन हो गया।

'बेदी' फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो

मेकर्स द्वारा जारी किए गए अनाउंसमेंट वीडियो में किरण बेदी की जीवन की झलकियां दिखाईं गई हैं। वीडियो में उनकी बहादुरी, निडरता और समाज के प्रति उनकी सेवा को बखूबी दर्शाया गया है। फिल्म के जरिए दर्शक किरण बेदी की अनकही कहानी को करीब से देख सकेंगे और जान सकेंगे कि कैसे एक महिला ने पुरुष प्रधान समाज में अपनी अलग पहचान बनाई।