
kishore kumar madhubala
नई दिल्ली। बॉलीवुड के जानेमाने सिंगर और गुजरे जमाने के एक्टर किशोर कुमार आज भले ही इस दुनिया में नहीं हों लेकिन उनकी गायिकी और अभिनय को हमेशा याद किया जाता है। उनके द्वारा गाया हुआ हर गाना हिट होता था। एक्टिंग में भी उन्हें बहुत सफलता मिली। किशोर का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उन्होंने कभी संगीत की शिक्षा नहीं ली लेकिन कहा जाता है कि वो हर गाना गा सकते थे। वह काफी हरफनमौला इंसान थे। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ के अलावा, वह अपनी पर्सनल के कारण भी खूब सुर्खियों में रहे थे।
किशोर कुमार ने चार शादियां की थी। पहली शादी उन्होंने 1951 में अभिनेत्री रूमा गुहा से की थी। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा नहीं चली। शादी के आठ साल बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद उनकी मुलाकात एक्ट्रेस मधुबाला से हुई। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। क्योंकि उस वक्त मधुबाला का दिलीप कुमार के साथ नौ साल का रिलेशनशिप खत्म हुआ था। ऐसे में वह भी प्यार की तलाश कर रही थीं। ऐसे में दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे।
मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने एक इंटरव्यू में मधुबाला और किशोर कुमार की शादी के बारे में बात करते हुए कहा था- जब मधुबाला बीमार थीं और हम इलाज के लिए लंदन जाने की प्लानिंग कर रहे थे। उस दौरान किशोर कुमार ने उनको प्रपोज किया। पिता चाहते थे कि मधुबाला डॉक्टर्स की राय लें और पूरी तरह ठीक होने के बाद ही शादी करें। लेकिन दिलीप कुमार से मिले धोखे से गुस्साई मधुबाला ने तुरंत किशोर कुमार से शादी कर ली। शादी के दोनों लंदन चले गए। यहां अचानक एक दिन मधुबाला की तबियत खराब हो गई। डॉक्टर को दिखाने पर उन्होंने बताया कि मधुबाला की दिल की बीमारी काफी बढ़ चुकी है।
डॉक्टर्स ने कह दिया था कि मधुबाला ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाएंगी। शादी के कुछ ही दिन बाद मधुबाला और किशोर कुमार को बड़ा झटका लगा था। ऐसा भी कहा जाता है कि जब किशोर कुमार को मधुबाला की बीमारी का पता चला तो उन्होंने मुंबई में एक घर लेकर नर्स और ड्राइवर के साथ उन्हें वहां छोड़ दिया। हालांकि, मधुबाला की बहन मधुर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि किशोर कुमार ने उन्हें उनके मायके छोड़ा था। उनका कहना था कि वह अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। ऐसे में वह उनका अच्छे से ख्याल नहीं रख पाएंगे। किशोर कुमार दो चार महीने में एक बार मधुबाला से मिलने के लिए आते थे।
Published on:
14 Oct 2021 12:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
