1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द शादी करने वाले हैं सिद्धार्थ और कियारा? ‘कॉफी विद करण 7’ में एक्टर ने किया ऐलान!

Koffee With Karan एक ऐसा शो है जो शुरू होते ही टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर आ जाता है। अब इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग इसका कितना बेसब्री से इंतजार करते होंगे। फिल्हाल शो का आगाज हो चुका है और करण के सवालों का पिटारा खुल चुका है। शो में अब तक कई सेलेब्स नजर आ चुके हैं। अब शो के नए एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल की जोड़ी नजर आएगी। एपिसोड का प्रोमो आ चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 18 Aug 2022, 11:47 AM IST

koffee with karan sidharth malhotra reveals marriage plans with kiara advani

koffee with karan sidharth malhotra reveals marriage plans with kiara advani

करण जौहर का ये चैट शो 7 जुलाई से स्ट्रीम हो चुका है। शो के अब तक 6 सीजन आ चुके हैं और सभी ने तहलका मचाया है और अब इस सीजन को भी खूब प्यार मिल रहा है। शो में अब तक कई सेलेब्स दस्तक दे चुके हैं। अब शो में दो दोस्तों की जोड़ी नजर आने वाली है। ये कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल हैं। एपिसोड में जहां विक्की अपनी शादी से जुड़े कई राजों से पर्दा उठाएंगे तो वहीं सिद्धार्थ अपनी लव लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे करेंगे।

प्रोमो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल के साथ करण जौहर जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्री ने कियारा आडवाणी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बड़े खुलासे किए और बताया कि वह दोनों आखिर कब शादी करेंगे।

करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से कियारा आडवाणी संग रिलेशनशिप को लेकर कई सवाल किए। करण ने पूछा कि, 'क्या आप कियारा को डेट कर रहे हैं'? तो इस पर सिद्धार्थ ने चुप्पी साध ली और सवाल को टाल दिया, लेकिन करण भी कहां मानने वाले थे। उन्होंने तुरंत ही सिद्धार्थ से कहा, 'अब आप कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं। तो क्या कोई फ्यूचर प्लान है, जिसके बारे में हमें पता होना चाहिए।

सिद्धार्थ ने कहा कि वह आज करण के शो पर एलान कर रहे हैं पर इतना कहकर वह रुक गए। तभी करण ने तुरंत कहा कि तो क्या वह यह ऐलान कर रहे हैं कि वह Kiara Advani से शादी करेंगे। इस बात पर जब सिद्धार्थ ने ने कहा कि एक ब्राइट और हैप्पी फ्यूचर, तो करण बोल पड़े-कियारा आडवाणी के साथ? तब सिद्धार्थ बोले- अगर कियारा होगी तो बहुत ही ग्रेट होगा।

इसके बाद शो के दौरान करण ने उन्हें कियारा और शाहिद के साथ कॉफी विद करण की एक अनदेखी क्लिप दिखाई, जिसमें कियारा ने खुलासा किया कि वह और सिद्धार्थ करीबी दोस्त से ज्यादा हैं । जब करण ने कियारा से पूछा यदि आपका वर्तमान जीवन एक फिल्म होती, तो इसे क्या शिर्षक देंगी? उन्होंने तुरंत शेरशाह जवाब दिया, जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी।

कियारा आडवाणी से शादी को लेकर भी करण जौहर ने सवाल किया। इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि वह जिंदगी में यह भी करना चाहती हैं, लेकिन 'कॉफी विद करण' पर अपना प्लान नहीं बताएंगी। करण जौहर ने आगे कहा कि उन्होंने सोच लिया है कि वह शादी पर क्या करेंगे। इसपर सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले आप तैयार हैं, अब हमें भी होने दीजिए। इसके बाद करण तुरंत बोलते हैं अगर उन्होंने अपनी शादी में करण को इनवाइट नहीं किया तो थप्पड़ खाएंगे। सिद्धार्थ ने वादा किया कि ऐसा नहीं होगा।