15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Salman Khan के गाने पर कोरियन बैंड BTS ने डांस से मचा दी तबाही, डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

सलमान (Salman Khan)के गाने पर थिरकते दिखे कोरियन दुनियाभर में फेमस है के-पॉप बैंड BTS(Korean band BTS )  

2 min read
Google source verification
bts korean band dance video vira

bts korean band dance video vira

नई दिल्ली। बॉलीवुड में सलमान खान(Salman Khan) का नाम एक अलग पहचान बनाए हुए है। उनकी (Salman Khan Films)हर फिल्म ज्यादातर उनके नाम से ही हिट हो जाती है। यहां तक कि उनकी फिल्म के साथ साथ उनके गाने भी देश से लेकर विदेशों में चर्चित होते है विदेश में लोग उनके गानों पर थिरकते नजर आते है ऐसा ही एक (Salman Khan songs) वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap Share video)ने इस डांस वीडियो को अपने ट्वीटर पर शेय़र कर काफी तारीफ की है।

दरअसल कोरियन पॉप बैंड BTS(korean pop band bts) जो दुनिया भर का सबसे पसंदीदा फेमस बैंड है। इन दिनो इसका एक वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है BTS का वायरल हो रहे डांस वीडियो में कोरियन हिंदी गाने की धुन पर थिरकते हुए नजर आ रहे है। दरअसल इस डांस वीडियो को किसी ने हिंदी गाने के साथ एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला है, जो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

BTS(korean pop band bts) के इस मजेदार वीडियो में कोरियन सलमान खान और सुष्मिता सेन के पॉपुलर गाने चुनरी चुनरी पर डांस कर रहे हैं। जिनका हर स्टेप्स चुनरी चुनरी वाले गाने पर फिट बैठ रहा है, बल्कि उनका डांस भी लाजवाब है। अनुराग कश्यप ने इस वीडियो को ट्विटर पर देखा और शेयर करते हुए लिखा- ये बहुत ही बढ़िया है।

याद दिला दें कि चुनरी चुनरी गाना सलमान खान(Salman Khan's film Biwi No 1) की फेमस फिल्म बीवी न. 1 का है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सुष्मिता सेन, करिश्मा कपूर, अनिल कपूर और तब्बू ने काम किया था। BTS की बात करें तो यह साउथ कोरिया का सबसे फेमस बॉय बैंड है। भले ही इस समूह को अपनी भाषा के अलावा दूसरी कोई भाषा का कोई ज्ञान ना हो, लेकिन इसके बाद भी BTS अपने गानों के लिए दुनियाभर के लोगों के बीच बेहद पॉपुलर हैं। इन दिनों उनका नया गाना स्टे गोल्ड भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।