
kriti sanon
एक्ट्रेस कृति सैनन ( Kriti Sanon ) इन दिनों फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग में बिजि हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े हैं। हाल में कृति ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जो कुछ ही देर में वायरल हो गई।
कृति ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हाथों में सिगरेट लेते ही आप एक मुर्दा इंसान हो जाते हैं। स्मोकिंग को ना कहिए। #HousefullSet Captured by the one and only @akshaykumar इस फोटो पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए। ज्यादातर लोगों ने इस पर 'आओ कभी हवेली पर जैसे कमेंट्स किए।
बता दें, जल्द ही एक्ट्रेस 'हाउसफुल 4' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। हाल में एक्ट्रेस ने फिल्म की पूरी स्टारकॉस्ट के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें सभी नर मुंडों पर बैठे दिखाई दे रहे थे। यह तस्वीर 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से प्रभावित नजर आती है। कृति ने इस तस्वीर में लिखा भी है #HouseFullOfThrones।
View this post on InstagramA post shared by Kriti (@kritisanon) on
Published on:
20 May 2019 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
