
Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) के प्रमोशन में जुटी हैं। उनकी ये फिल्म 9 फरवरी को आनेे वाली है। फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) दिखाई देंगे। इस फिल्म में रोबोट और इंसान की लव स्टोरी है। यही इसकी यूएसपी बताई जा रही है।
इसी आधार पर बताया जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी।साथ में कई अवॉर्ड्स भी जीतेगी। अवॉर्ड से याद आया कि कृति को अभी इंडस्ट्री में 10 साल भी नहीं हुए हैं, लेकिन वो फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अवॉर्ड दादासाहेब फाल्के एक्सिलेंस अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं।
कौन सी थी वो फिल्म और क्यों इन्हें ये सम्मान दिया गया था, चलिए आपको बताते हैं।
10 साल से कर रही हैं काम
बॉलीवुड कृति सेनन ने 2014 में 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो बॉलीवुड सहित साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वो लगभग 10 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। इस बीच उन्होंने राबता, बरेली की बर्फी, मिमी, लुका छुपी जैसी फिल्मों में काम किया है।
इस फिल्म के लिए मिला था अवॉर्ड
मगर उनकी एक फिल्म ऐसी भी है जिसके लिए कृति सेनन को दादासाहेब फाल्के एक्सिलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। ये फिल्म थी ‘बरेली की बर्फी’। 2017 में आई इस फिल्म में कृति ने लीड रोल प्ले किया था। इसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना, पंकज त्रिपाठी, राज कुमार राव जैसे स्टार थे।
ऐसा था रोल
इस फिल्म के लिए ही उन्हें 2018 में दादासाहेब फाल्के एक्सिलेंस अवॉर्ड फॉर द मेमोरेबल पर्फॉरमेंस (फीमेल) के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसमें वो एक इंडिपेंडेंट लड़की के रोल में दिखाई दी थीं। फिल्म में कृति का रोल दर्शकों को खूब पसंद आया था। इसके लिए कृति को ज़ी सिने अवॉर्ड्स और स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 में बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में नॉमिनेशन भी मिला था।
यह भी पढ़ें: ऋतिक-सबा से शाहिद-मीरा तक, उम्र में बहुत बड़ा गैप फिर भी देते हैं कपल गोल्स
Published on:
08 Feb 2024 02:25 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
