6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘क्या खुद की फिल्म का रिव्यू देगा?’, सबकी फिल्मों को ‘बकवास’ बताने वाला ये एक्टर एक बार फिर ला रहा अपनी फिल्म; बताया- ‘बाहुबली से भी बड़ी..’

देश से लेकर बॉलीवुड तक अपनी राय रखने वाले और सभी फिल्मों को 'बकवास' बताने वाला ये एक्टर जल्द ही अपनी फिल्म लेकर आने वाला है, जिसको लेकर एक्टर ने एक ट्वीट भी किया है और फिल्म 'बाहुबली' से बड़ी बताया है.
2 min read
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Apr 18, 2022

सबकी फिल्मों को 'बकवास' बताने वाला ये एक्टर एक बार फिर ला रहा अपनी फिल्म

सबकी फिल्मों को 'बकवास' बताने वाला ये एक्टर एक बार फिर ला रहा अपनी फिल्म

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले और हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाले बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर साथ ही खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान (KRK) जल्द ही अपनी नई फिल्म 'देशद्रोही: पार्ट टू' (Deshdrohi 2) लेकर आने वाले हैं. एक्टर ने फिल्म का एक पोस्ट भी अपने ट्विटर पर साझा किया है. इतना ही नहीं उन्होंने इस फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है कि ये फिल्म SS Rajamouli की फिल्म 'Baahubali' से भी बड़ी होगी.

केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा 'शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है'. साथ ही अगर फिल्म के पोस्टर की बात की जाए तो एक्टर उसमें ब्लैक कलर के ब्लेजर में आंखों में चश्मा लगाए, हाथ में गन लिए खड़े नजर आ रहे हैं. वहीं केआरके के इस ट्वीट के आने के बाद उस पर लगातार कमेंट्स भी आ रहे हैं. लोघ पोस्टर पर भर-भर के कमेंट्स कर रहे हैं. इससे पहले उनकी फिल्म 'देशद्रोही: पार्ट वन' काफी विवादों में रही थी.

यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu से तलाक के बाद दोबारा शादी करने वाले हैं Naga Chaitanya?

उनकी ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी. इतना ही नहीं उनकी इस फिल्म को महाराष्ट्र में बैन तक कर दिया गया था. हालांकि केआरके ने एक बार ट्वीट किया था कि उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर थी, तभी लोग फिल्म को लेकर अब भी बात करते हैं. फिलहाल में उन्होंने जो ट्वीट किया है, जिसके बाद यूजर्स जबरदस्त कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘ये तो कहर है ख़ुदा का. अभी भी टाइम है…तौबा कर लो लोगों नहीं तो ऐसे ही अज़ाब नाज़िल होगा। हे ईश्वर… इसे मुआफ़ मत करना, ये नहीं जानता है ये क्या कर रहा है'.

इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा 'भाई प्लीज बंद कर दो. सुबह-सुबह क्या देखना पड़ रहा है, इससे अच्छा में सो लेता'. तिसरे यूजर ने लिखा 'जो थिएटर इस ब्लॉकबस्टर को रिलीज करने वाले हैं मुझे उनपर दया आ रही है'. एक अन्य यूजर ने लिखा 'फिल्म का इंतजार है सर, ये ब्लॉकबस्टर है. टीजर रिलीज करो'. वहीं एक और यूजर ने लिखा 'क्या खुद की फिल्म का देगा रिव्यू?'.

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Sonam Kapoor को बाथरूम जाने से क्यों लग रहा डर, बोलीं - 'मैं सो नहीं पा रही'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग