4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुसाइड करने वाले थे Karan Johar? फिर अंबानी ने दिए 300 करोड़ – एक्टर का दावा

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) के निर्माता करण जौहर (Karan Johar) को लेकर हाल में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की वजह से वो सुसाइड करने जा रहे थे।

2 min read
Google source verification

image

Vandana Saini

Dec 04, 2022

Karan Johar was about to commit suicide

Karan Johar was about to commit suicide

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेवरेट और फेमस कपल्स रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) इसा साल 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, इस फिल्म को फैंस ने काफी लंबे समय तक इंतजार किया था। ये फिल्म कोरोना के समय में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग पूरी न हो पाने के कारण इसको इस साल रिलीज किया गया और कमाल की बात ये कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस ने ओपनिंग डे पर ही बंपर कमाई की थी, जिसके बाद ये बॉलीवुडी की पहली फिल्म थी, जिसने बड़ी ओपनिंग फिल्म के तौर पर अपना नाम दर्ज करवाया था, जिसके बाद आज के टाइम में 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) हैं। फिलहाल, यहां बात इस फिल्म के निर्माता करण जौहर (Karan Johar) की हो रही है।


हाल में करण जौहर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं और वो ये है कि अपनी इस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra Box Office Collection) की वजह से वो सुसाइड करने जा रहे थे, जिसके बाद मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने 300 करोड़ देकर उनकी मदद की थी। जी हां.. और ये दावा किसी और का नहीं बल्कि एक्टर और सेल्फ फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर. खान यानी केआरके (KRK) का।

केआरके ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने ये दावा कि था कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की वजह से करण जौहर दिवालिया हा गए थे और सुसाइड करने वाले थे। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'सुत्रों के मुताबिक कुछ समय पहले करण जौहर ने अपने घर में सुसाइड करने का ड्रामा किया। ये सब 'ब्रह्मास्त्र' की वजह से हुए घाटे का नतीजा था। ऐसे में मुकेश अंबानी ने उन्हें 300 करोड़ का लोन दिया'।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Promo: बिग बॉस 16 में खुला रिश्तों के राज! किसी का हुआ पैचअप और किसी का ब्रेकअप


इतना ही नहीं केआरके के ये ट्वीट तेजी से वायरल भी हो रहा है, जिसपर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स केआरके के स्पोर्ट में बोल रहे हैं तो कुछ उनको काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि, एक्टर को इन सब बातों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। वो अक्सर ही बॉलीवुड के लोगों पर तंज कसते रहते हैं। इससे पहले भी केआरके केई बार करण जौहर और बाकी सेलेब्स को लेकर ट्वीट्स कर चुके हैं।

इससे पहले भी केआरके कई बार करण जौहर और उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर कई ट्वीट्स कर चुके हैं। इतना ही नहीं एक्टर तो फिल्म के कलेक्शन आंकड़ों तक को झूठा बता चुके हैं। बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 350-400 करोड़ रुपए का था और फिल्म ने 430 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें: मेरा दिल ये पुकारे... ट्रेंड फॉलो कर ट्रोल हो रहीं Madhuri Dixit, लेकिन क्यों?

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग