नई दिल्लीPublished: Dec 04, 2022 01:46:02 pm
Vandana Saini
Madhuri Dixit Video: सोशल मीडिया इन दिनों 'मेरा दिल से पुकारे आजा' (Mera Dil Ye Pukare Aaja) ट्रेंड फॉलो हो रहा है। अब तक कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के साथ-साथ अभिनेत्रियां भी इसको फॉलो कर रही हैं। इसी बीच माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने भी अपनी अदाएं बिखेरी हैं, लेकिन वो पंसद होने की जगह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।
Madhuri Dixit Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से 'मेरा दिल से पुकारे आजा' (Mera Dil Ye Pukare Aaja) ट्रेंड फॉलो हो रहा है। इस गाने पर सबसे पहले एक पाकिस्तानी टिक टॉक स्टार आयशा (Pakistani Girl Ayesha) ने डांस किया था, जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और लोगों ने इसे एक ट्रेंड बना दिया। इसके बाद कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के साथ-साथ अभिनेत्रियां भी इसको फॉलो करती नजर आ रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) कैसे पीछे रह सकती हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस ट्रेंड में एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस गोल्डन साड़ी में इस गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।