5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

29 साल की सिंगर म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ करेंगी ये काम, पोस्ट देख फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी हुए शॉक्ड

29 साल की सिंगर ने म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ कर कुछ और करने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। इस खबर सुनकर फैंस काफी निराश हो गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

May 08, 2024

ananya birla

ये सिंगर म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ करेंगी ये काम

आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Manglam Birla) की बेटी अनन्या बिड़ला की युवाओं के बीच काफी फेमस हैं। इनके गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। हाल ही में सिंगर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि अब वह म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ रही हैं। इस खबर को सुनने के बाद लोगों का दिल टूट गया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट 

अनन्या (Ananya Birla) ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि- 'दोस्तों, यह बहुत मुश्किल फैसला रहा है। मैं एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई हूं, जहां मेरे लिए मेरे बिजनेसेज और म्यूजिक को बैलेंस कर पाना बहुत मुश्किल है। इसका मुझ पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। अब तक मैंने जितने भी गाने रिलीज किए हैं उन्हें इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हम अपने ही लोगों द्वारा बनाए गए अंग्रेजी गानों की तारीफ करेंगे। क्योंकि हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। अब समय है कि मैं अपनी सारी ऊर्जा बिजनेस की दुनिया में लगा दूं।'


बॉलीवुड सेलिब्रिटी हुए इमोशनल

अनन्या अब म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ बिजनस में हाथ आजमाएंगी। सिंगर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने अनन्या बिड़ला के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'आपको ढेर सारा प्यार',एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol)  ने इसपर लिखा- 'आप अपने जीवन में जो कुछ भी करें उसके लिए ऑल द बेस्ट, भगवान आपका भला करे।'