मेट गाला 2024 में आलिया भट्ट के अलावा 'लापता लेडीज' की 'फूल' ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने अपने देसी अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया।
न्यूयॉर्क में मेट गाला फैशन इवेंट 2024 (Met Gala 2024) का आयोजन किया गया था। इस दौरान बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हसीनाओं ने अपने-अपने लुक्स से लोगों को दीवाना बना लिया। इस बार मेट गाला में आलिया भट्ट (Alia bhatt in met gala) से लेकर ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने अपना जलवा बिखेरा है। इन सब के बीच एक्ट्रेस नितांशी गोयल का सिंपल लुक लोगों को बेहद पसंद आया। एक्ट्रेस हाल ही में किरण राव (Kiran Rao) की फिल्म ‘लापता लेडिज’ में ‘फूल’ के किरदार में नजर आई थीं।
सोमवार को गाला फैशन इवेंट 2024 में नितांशी गोयल (Nitanshi Goel) लाल साड़ी में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने कंधे पर मैरून रंग का शॉल लपेटे हुए और माथे पर मैचिंग बिंदी लगाई हुई थीं। एक हाथ से अपनी साड़ी और दूसरे हाथ से शॉल पकड़ते हुए पोज कर रही थीं। एक्ट्रेस का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
नितांशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेट गाला 2024 (फूल इमोजी)।"लोग इस पोस्ट पर कमेंट कर हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "बगिया में खिलता हमारा फूल।" हालांकि ये फोटो फेक है और AI के जरिए से जेनरेट की गई है।