2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nitin Desai: मुंबई में 52 एकड़ का स्टूडियो, 4 नेशनल अवॉर्ड फिर भी लगा ली फांसी, ‘स्टाफ ने बताया सुसाइड का कारण’

नितिन देसाई ने अपनी मेहनत से 52 एकड़ में फैले एनडी स्टूडियो की 2005 में स्थापना की। उनके इस स्टूडियो में किक, जोधा अकबर, स्लमडॉग मिलियनेयर, बाजीराव मस्तानी, चक्रवर्ती सम्राट अशोक, प्रेम रतन धन पायो, ताज महल, प्यार की ये एक कहानी जैसे फिल्म बनी।

2 min read
Google source verification
nitin_desai_nd_studio.jpg

Nitin Desai Suicide: मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर और आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने 2 अगस्त को सुबह 4.30 बजे अपने एनडी स्टूडियो में खुदकुशी कर जान दे दी। उनके मैनेजर ने बताया कि मुंबई के नजदीक कर्जत में अपने एनडी स्टूडियो में रात में 3.30 बजे फांसी लगाई। उनकी उम्र 58 साल थी। वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे। जिस फेमस एनडी स्टूडियो में उन्होंने जान दी, वो महाराष्ट्र में खालापुर स्थित कर्जत रोड पर है।

इन दिनों वह मुंबई के मशहूर लाल बाग के राजा गणेश उत्सव की साज सज्जा और मंडप की सजावट व थीम को लेकर काम कर रहे थे। मगर 58 साल की उम्र में उन्होंने डिप्रेशन के चलते मौत को गले लगा लिया।

एनडी स्टूडियो में लगे कई बड़ी फिल्मों के सेट
नितिन देसाई ने अपनी मेहनत से 52 एकड़ में फैले एनडी स्टूडियो की 2005 में स्थापना की थी। वो इसके क्रिएटर और फाउंडर हैं। उनके इस स्टूडियो में कई सुपरहिट फिल्मों और टीवी शोज के सेट लगे। एनडी स्टूडियो में रियलिटी शो बिग बॉस का भी सेट लगता है। कई फिल्मों और टीवी शोज की यहां पर शूटिंग हुई है। इनमें किक, जोधा अकबर, स्लमडॉग मिलियनेयर, बाजीराव मस्तानी, चक्रवर्ती सम्राट अशोक, प्रेम रतन धन पायो, ताज महल, प्यार की ये एक कहानी शामिल है

Which movies were shot at ND Studios?
नितिन देसाई का एनडी स्टूडियो मुंबई से दूर कर्जात में है। जो देखने में किसी महल से कम नहीं लगता है। इस जगह संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग हुई थी तो सलमान खान की 'प्रेम रत्न धनपायो', 'किक' को भी शूट किया गया था।

नितिन देसाई के निधन का कारण
आर्ट डायरेक्टर व प्रोडक्शन डायरेक्टर नितिन देसाई (Mahesh Baldi on Nitin Desai death) के निधन को लेकर MLA महेश बाल्दी ने बताया कि नितिन की आत्महत्या का रिजन तो फिलहाल साफ नहीं है। मगर स्टूडियो में काम करने वाले स्टाफ ने बताया कि नितिन देसाई आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। वहां पर उनके कार्यकर्ता भी काम करते थे। पिछले कुछ समय से वह स्टाफ के पैसे भी नहीं दे पा रहे थे।

'हम दिल दे चुके सनम', 'लगान' और 'देवदास' जैसी फिल्मों में काम करने वाले नितिन देसाई ने चार नेशनल अवॉर्ड जीते। उनका शानदार करियर गवाह रहा है कि वह कितने दमदार आर्ट डिजाइनर और फिल्ममेकर हुआ करते थे। नितिन ने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे। उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। आखिरी बार उन्होंने फिल्म पानीपत के लिए काम किया था।

Story Loader