अनुष्का ने अपनी लव लाइफ को मीडिया से छुपा रखा था। वह विराट को 2015 से डेट कर रही थी।
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज बर्थडे है। अनुष्का का जन्म 1 मई, 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ। लंबे रिलेशन के बाद अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों ने पहले तो अपने रिलेशन के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन फिर अचानक शादी करते सबको चौंका दिया था। आज अनुष्का के जन्मदिन के खास मौके पर बताते हैं दोनों की लव स्टोरी का एक खास और दिलचस्प किस्सा है।
अनुष्का ने अपनी लव लाइफ को मीडिया से छुपा रखा था। वह विराट को 2015 से डेट कर रही थी। 2 साल डेट करने के बाद इस कपल ने 2017 में शादी की। एक इंटरव्यू देते हुए एक बार विराट ने अनुष्का को लेकर अपने मन की बात रखी थी। विराट ने उस एक मोमेंट के बारे में बताया था जब वो अनुष्का के सामने रो गए थे।
कोहली ने बताया था कि जब उन्हें टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनने की खबर मिली थी तब अनुष्का शर्मा उनके साथ थी और वो अनुष्का के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे। विराट अपनी पत्नी अनुष्का को अपना लकी-चार्म मानते हैं। विराट ने कहा था कि मुझे याद है कि मैं उस समय मोहाली में था, जहां टेस्ट सीरीज चल रही थी, अनुष्का तब मेरे साथ थी, जब मेलबर्न में मुझे टेस्ट कप्तान बनाया गया तब भी वह मेरे साथ थी।