28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तैमूर के साथ वोट देने पहुंची मॉम करीना कपूर, इस अंदाज में आई नजर

मतदान केंद्र में जाते हुए करीना ने तैमूर को अपनी बाहों में पकड़ा हुआ था।
less than 1 minute read
Google source verification
Kareena kapoor

Kareena kapoor

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मुंबई में आज चौथे चरण की वोटिंग हुई। बॉलीवुड स्टार्स भी मतदान करने पहुंचे। बहुत से बॉलीवुड स्टार्स पोलिंग बूथ पर नजर आए। अभिनेत्री करीना कपूर भी मतदान करने पहुंची। अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने दो साल के बेटे तैमूर अली खान को साथ लेकर वोट डालने पहुंची।

मतदान केंद्र में जाते हुए करीना ने तैमूर को अपनी बाहों में पकड़ा हुआ था। स्टाइल आईकन करीना सादगी भरे लिबास में वोट डालने पहुंची। उन्होंने सफेद रंग की टी-शर्ट और टॉर्न जींस पहन रखी थी। साथ ही उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और वह सनग्लासेज लगाए थीं।

वोट देने के बाद करीना ने अपनी स्याही लगी उंगली को दिखाते हुए कैमरे के लिए पोज भी दिया। करीना के अलावा आमिर खान, अमिताभ सहित बॉलीवुड के तमाम स्टार्स मतदान करने पहुंचे।फिलहाल करीना ने 'गुड न्यूज' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी हैं।