
Madhuri Dixit
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित Madhuri Dixit शुक्रवार यानी 15 मई को 53 साल की हो चुकी हैं। 50 साल पार कर जाने के बाद भी माधुरी के चेहरे पर मुस्कान और खूबसूरती ज्यों की त्यों बरकरार है। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में देने के बाद वर्ष 2008 डॉ. नेने से शादी की। उनकी शादी को 12 साल हो चुके हैं, लेकिन वे अपना शादीशुदा जीवन मजे से जी रही हैं, बल्कि दोनों अलग-अलग प्रोफेशन से हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में अपने काम को आड़े नहीं आना दिया है। बता दें कि माधुरी दीक्षित ने वर्ष 1984 में फिल्म 'अबोध' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। आइए जानते हैं माधुरी के 53 वें बर्थडे पर उनकी निजी जिदंगी से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स।
मघ्यमवर्गीय परिवार में जन्मीं माधुरी हैं 250 करोड़ की मालकिन
मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मीं माधुरी दीक्षित अब 250 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। वे बेहद ही लग्जरी लाइफ जीती हैं। महंगी-महंगी गाड़ियों के साथ उनके पास कीमती बंगले भी हैं। प्रोपर्टी के मामले में माधुरी बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से आगे हैं। प्रियंका के पास 67 करोड़ तो दीपिका पादुकोण के पास 80 करोड़ रुपए की प्रोपर्टी है।
टीवी शोज से करती हैं मोटी कमाई
सोचने वाली बात यह है कि अब दीपिका और प्रियंका एक फिल्म के 10 से 15 करोड़ के बीच चार्ज करती हैं, जबकि माधुरी पहले 4 से 5 करोड़ रुपए एक फिल्म का चार्ज करती थीं। लेकिन अब वे टीवी शोज से मोटी कमाई करती हैं। फिलहाल वे आने वाले रियलिटी शोज के लिए 25 करोड़ रुपए प्रति सेशन का चार्ज कर रही हैं। साथ ही माधुरी कई एंडोर्समेंट का भी चार्ज अलग से करती हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि वो हर साल 50 करोड़ रुपए से अधिक सालाना कमाती करती हैं। इतनी कमाई बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस और मॉडल की नहीं हैं।
विज्ञापन से भी आता हैं मोटा पैसा
माधुरी दीक्षित मौजूदा समय में कई बड़े प्रोडक्ट्स के लिए इंडोर्स कर रही हैं। जिनमें वो करोड़ों रुपयों की डिमांड करती हैं। खास बात ये है कि युरेका फोर्ब्स पे माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्री राम नेने को पांच सालों के लिए अपने वॉटर प्यूरीफायर प्रोडक्ट्स के लिए गुडविल एंबेसडर बनाया था। जिसके लिए इस दंपति ने 100 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में माधुरी की कई प्रोपर्टीज हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने फ्लोरिडा में काफी बड़ी प्रोपर्टी खरीदी है। वहीं मियामी में उन्होंने एक मॉल भी खरीदा है। उनके पास ऑडी, रॉल्स रॉयस और स्कोडा रैपिड नाम की कई लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद हैं।
Updated on:
15 May 2020 04:37 pm
Published on:
15 May 2020 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
