1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब 50 साल का एक आदमी करने लगा माधुरी दीक्षित से गोद लेने की जिद्द, बहुत ही मजेदार है ये किस्सा

हाल ही के एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने अपनी जिंदगी में घटे एक बहुत ही मजेदार किस्से को सुनाया। उन्होंने बताया कि एक फैन उनके घर आकर उनसे गोद लेने की जिद्द करने लगा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 20 Feb 2022, 8:03 PM IST

जब 50 साल का एक आदमी करने लगा माधुरी दीक्षित से गोद लेने की जिद्द, बहुत ही मजेदार है ये किस्सा

जब 50 साल का एक आदमी करने लगा माधुरी दीक्षित से गोद लेने की जिद्द, बहुत ही मजेदार है ये किस्सा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की अलग ही पहचान है। आज भी उनके फैंस सिर्फ उनकी ऐक्टिंग के ही नहीं बल्कि उनके डांस के भी फैंन हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'अबोध' से की थी। मगर उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली फिल्म 'तेजाब' से।

इस फिल्म में उन्हें उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्मफेयर पुरुस्कार का पहला नामकंन भी मिला था। इस फिल्म का गाना एक दो तीन आज भी माधुरी दीक्षित का आइकॉनिक सांग माना जाता हैं। इस सफल फिल्म के बाद फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और हिंदी सिनेमा में बैक-टू बैक हिट फ़िल्में दी।

आज भी उनका स्टारडम उसी तरह से कायम है। माधुरी अब जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। जल्द ही वो नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द फेम गेम' में फेमस स्टार अनामिका आनंद के रूप में नजर आएंगी। ये सीरीज 25 फरवरी को स्ट्रीम होगी, इस सीरीज को लेकर ही माधुरी ने एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान ही उन्हें मजेदार किस्से भी सुनाए।

ये इंटरव्यू उन्होंने बॉलीवुड हंगामा दिया था, इंटरव्यू के दौरान उनसे अब तक के सबसे अजीब फैन के बारे में पूछा गया। माधुरी दीक्षित ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया, "एक फैन था जो मेरे घर तक आया था’। उन्होंने आगे बताया ‘वो अपने सभी सामान के साथ मेरे घर पहुंच गया था। वो करीब 50 साल का रहा होगा और वो दरवाजे पर आकार खड़ा हो गया था। ये 90 के दशक की बात है। जब हमने दरवाजा खोला, तो उसने कहा, माधुरी जी ने मुझे बुलाया है।"

माधुरी ने आगे बताया, "जब उनसे पूछा गया कि उन्हें क्यों बुलाया गया है, तो उन्होंने कहा था कि माधुरी जी उन्हें गोद लेना चाहती हैं। ये बात सुन हम सब दंग रह गए थे। जब उनसे ये पूछा गया था कि उन्होंने मुझसे कब बात की थी, तो उन्होंने कहा था ‘मैं घर पर था। वो टीवी पर थीं। वो मुझसे बात कर रही थीं, मैं उनसे बात कर रहा था। फिर उन्होंने कहा कि आओ। तो मैं यहां आ गया'।"

यह भी पढ़ें: जब अचानक हवा में उड़ने लगी राज कपूर की टैक्सी, सच्चाई जानकर हो गए थे हक्के बक्के

माधुरी ने हंसते हुए कहा, "लोगों को लगता है कि जब वो कुछ भी देखते हैं तो ये सब सच होता है। ये उनके लिए सच बन जाता है।" खैर बात करे माधुरी दीक्षित के सीरीज 'द फेम गेम' की तो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज में 'धक धक गर्ल' माधुरी को अनामिका आनंद के रोल में दिखाया गया है, जो एक बॉलीवुड स्टार है। इसमें अनामिका के फेम के पीछे छुपे उसके 'अंधेरे पक्ष' को दिखाया गया है। इसमें संजय कपूर, मानव कौल, लक्षवीर सरन, सुहासिनी मुले और मुस्कान जाफरी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान यूनिलीवर में काम करते हुए ये बॉलीवुड एक्टर करता था लोगो को एंटरटेन, इस कम्पनी से ही मिला उसे अपना सरनेम