27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“जब पाकिस्तानी फैन ने कश्मीर के बदले भारत से मांगा माधुरी को, युद्ध के समय मच गया था बवाल”

माधुरी के दीवाने एक पाकिस्तानी फैन ने कहा कि अगर भारत माधुरी को हमे दे दें, तो हम अभी युद्ध रोक देंगे।

2 min read
Google source verification
Madhuri Dixit

Madhuri Dixit

बॉलीवुड की धकधक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित के हुस्न का दीवाना हर कोई है। उन्हें पाने की चाहत को अपने दिल में हर कोई रखता है। आपको बता दें कि माधुरी एक मात्र ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिनके प्यार में न सिर्फ उनके फैंन पागल है बल्कि बॉलीवुड के कई सुपर स्टार भी उनके हुस्न और अदाओं के दीवाने है। एक खूबसूरत और मुस्कुराता चेहरा, गजब का डांस, दिल चुराने वाली अदाएं, और लाखों करोड़ों फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। माधुरी की खूबसूरती और उनकी एक्टिंग के दीवाने देश ही नही विदेशों में भी हैं।

कैरियर की शुरुआत :
माधुरी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अबोध' के साथ किया था। ये फिल्म 1984 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक छोटे गांव की लड़की का किरदार निभाया था। बता दें कि माधुरी की ये फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप हो गयी थी लेकिन क्रिटिक्स ने इनकी एक्टिंग को बहुत सराहा था। इसके बाद इनकी बहुत सारी फिल्में आई जैसे - आवारा बाप, स्वाति, मानव हत्या, मोहरे, हिफाजत, दयावान आदि लेकिन सभी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप रही। लगातार चार साल माधुरी की सारी फिल्में फ्लॉप रहीं।

अनिल के साथ जोड़ी ने किया कमाल :
'तेजाब' फिल्म के साथ ही माधुरी की लाइफ ने बड़ा टर्न लिया। अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने कमाल दिखा दिया। ये फिल्म माधुरी की पहली सुपरहिट फिल्म रही। इस फिल्म के गाने और माधुरी के डांस ने माधुरी को रातों—रात सुपर स्टार बना दिया। फिर क्या इसके बाद फिर उनकी अनिल कपूर के साथ एक और फिल्म आई "राम लखन" ये भी सुपरहिट साबित हुई। कहा जाता है कि अनिल के साथ माधुरी की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते थे। उसके बाद आमिर खान के साथ इनकी फिल्म आई 'दिल' जिसमे इनके शानदार अभिनय के लिए इन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट पुरष्कार मिला था।

कश्मीर के बदले मांगा माधुरी को :
ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि 1999 में भारत और पाकिस्तान के बिच करगिल युद्ध और कश्मीर मुद्दा चल रहा था। पाकिस्तान वाले माधुरी दीक्षित के इतने ज्यादा दीवाने थे की भारत के सामने यह शर्त रख दी की आप हमें माधुरी दीक्षित दे दो, हम युद्ध बंद करके कश्मीर आपको दे देंगे। आपको बता दें कि ये शर्त पाकिस्तानी सरकार ने नही बल्कि माधुरी के एक फैंन ने कही थी,जिसको लेकर काफी बवाल हुआ था। अब आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि माधुरी की दीवानगी उनके फैंनस में किस हद तक है।