
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम
Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा आज यानी 29 नवंबर को लिन लैशराम के साथ शादी करने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया था। इंस्टाग्राम पर रणदीप और लिन ने वेडिंग वेन्यू से लेकर वेडिंग डेट तक बताई थी। उसी समय से दोनों की शादी का कनेक्शन 'महाभारत' से जोड़ा जा रहा है और शादी की खूब चर्चा हो रही है। उसी समय से 'महाभारत' के अर्जुन और चित्रांगदा की शादी की खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी का 'महाभारत' से कनेक्शन क्या है?
'महाभारत' से कपल की वेडिंग का खास कनेक्शन
जैसा की हम सब जानते हैं कि एक्टर रणदीप हुड्डा हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। उनकी होने वाली पत्नी लिन लैशराम मणिपुर की है। लिन ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “महाभारत की तर्ज पर जहां अर्जुन ने मणिपुरी योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी। वहीं पर हम भी दोस्तों और परिवार के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं। हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर 2023 को इम्फाल, मणिपुर में होगी। इसके बाद मुंबई में एक रिसेप्शन होगा। हम इस जर्नी के लिए तैयार हैं। हम संस्कृतियों के इस मिलन के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं, जिसके लिए हम ताउम्र ऋणी और आभारी रहेंगे।”
जानिए क्यों हो रही है अर्जुन-चित्रांगदा की शादी की चर्चा?
रणदीप और लिन की शादी का महाभारत से कैसे कनेक्शन है? आइए अब वो जानते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, अर्जुन और चित्रांगदा के बीच प्रेम संबंध और शादी काफी चर्चित है। जब इंद्रप्रस्थ में युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ इसके बाद अर्जुन कई राज्यों की यात्रा पर निकले थे। उस वक्त उनकी मुलाकात चित्रांगदा से होती है। जब वो वह पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर पहुंचते हैं।
अर्जुन का यात्रा पर निकलने का मकसद सभी राज्यों से अपनी मित्रता स्थापित करना था। चित्रांगदा राजा चित्रवाहन की बेटी थीं। अर्जुन चित्रांगदा को देखते हुए मोहित हो गए थे और उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद राजा चित्रवाहन की मर्जी से अर्जुन और चित्रांगदा की शादी हो जाती है। इसी तर्ज पर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने भी मणिपुर में शादी करने का फैसला किया है।
Updated on:
29 Nov 2023 05:15 pm
Published on:
29 Nov 2023 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
