8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Death anniversary: अमिताभ से लेकर शाहरूख सब थे जयपुर की महारानी गायत्री देवी के दीवाने

जयपुर की राजमाता और दुनिया की 10 सबसे सुन्दर महिलाओं में शामिल गायत्री देवी का व्यक्तित्व...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sudha Verma

Jul 29, 2015

gayatri devi

gayatri devi

जयपुर की राजमाता और दुनिया की 10 सबसे सुन्दर महिलाओं में शामिल गायत्री देवी का
व्यक्तित्व अपने आप में अनूठा था। 23 मई 1919 को कूच बिहार के एक हिन्दू राजपरिवार
में जन्मी गायत्री देवी शिक्षा-दीक्षा लंदन तथा स्विटजरलैंड में हुई। आधुनिक
विचारों से युक्त गायत्री देवी की शादी जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह दि्वतीय से
हुई।

कारों की शौकीन थी महारानी

गायत्री देवी को कारों को
बहुत शौक था। पहली डब्ल्यू 126 और 500 एसईएल कार गायत्री देवी ने ही विदेश से
मंगवाई। हालांकि बाद में 500 एसईएल को मलेशिया भेज दिया गया। उनके पास कई रॉल्स
रॉयल्स गाडियां और एक एयरक्राफ्ट भी था। जयपुर की महारानी एक अच्छी घुड़सवार और
पोलो प्लेयर भी थी।

जयपुर में बालिका शिक्षा को दिया
बढ़ावा


महारानी गायत्री देवी ने जयपुर में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने
का जिम्मा उठाया। उनके स्थापित स्कूलों में महारानी गायत्री देवी गल्र्स पब्लिक
स्कूल शामिल हैं जिसकी स्थापना 1943 में की गई। ब्ल्यू पॉटरी जैसी खत्म होती कला को
भी महारानी ने पुर्नजीवित करने में सराहनीय योगदान दिया।

गायत्री देवी अपनी
भव्य जीवनशैली के लिए जानी जाती थी। उन्होंने राजनीति में भी प्रवेश किया तथा जयपुर
से भाजपा की सांसद चुनी गई। इमरजेन्सी के दौरान उन्हें जेल भेजा गया। वर्ष 2009 में
उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें लंदन के किंग एडवर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लेकिन उनकी ज्यादा बिगड़ती हालत देखते हुए, जयपुर लाया गया। यहां उन्होंने आज ही के
दिन 29 जुलाई 2009 को अपनी अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें

image