11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महेंद्र सिंह धोनी ने सलमान खान संग खास अंदाज में मनाया बर्थडे, पत्नी साक्षी ने एक्टर के पैर छूकर लिया आर्शिवाद

MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी ने अपना बर्थडे सलमान खान के साथ मनाया। इस दौरान के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Jul 07, 2024

MS Dhoni Birthday

MS Dhoni Birthday

MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 43वां बर्थडे बॉलीवुड के फेमस एक्टर सलमान खान के साथ मनाया। इस दौरान माही की वाइफ साक्षी ने एक्टर के पैर छुए और आर्शिवाद लिया। सलमान खान के साथ धोनी के बर्थडे के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को 43 साल के हो गए हैं। माही ने अपना जन्मदिन बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ मनाया। इस दौरान वहां मौजूद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने उनके पैर भी छुए। इस शानदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं। माही शनिवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 'संगीत सेरेमनी' में पहुंचे थे। इस समारोह के बाद ही उन्होंने होटल में अपना जन्मदिन मनाया।

सलमान खान ने बाद में सोशल मीडिया पर धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने एक्स पर माही के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब'

उनके जन्मदिन के जश्न के अलावा, यह घोषणा की गई कि हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा और सराहनीय बायोपिक में से एक फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जुलाई 2024 में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सफर पर आधारित इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिर से रिलीज़ एमएस धोनी के 43वें जन्मदिन के खास मौके पर की गई है।