बॉलीवुड

Mahesh Bhatt Birthday: महेश भट्ट की लव लाइफ का वो किस्सा, जब बिना कपड़ों के उनके पीछे दौड़ी थीं परवीन बॉबी

Mahesh Bhatt Birthday: महेश भट्ट को उनकी फिल्मों के अलावा लव अफेयर्स के लिए भी खूब चर्चा मिली है।

2 min read
Sep 20, 2023
परवीन बॉबी और महेश भट्ट।

Mahesh Bhatt Birthday: फिल्म डायरेक्टर महेश भट्टे का आज, 20 सितंबर जन्मदिन है। आशिकी 2, सड़क, दिल है कि मानता नहीं जैसी हिट फिल्में बनाने वाले महेश भट्ट अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं। एक ऐसा ही अफेयर महेश भट्ट का एक्ट्रेस परवीन बॉबी के साथ रहा। 70 के दशक में दोनों के बीच प्यार इस कदर परवान चढ़ा था कि इस रिश्ते की चर्चा हर ओर थी।


कई साल तक साथ रहे थे महेश भट्ट और परवीन बॉबी
महेश भट्ट जब परवीन से मिले तो वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थी। वहीं महेश भट्ट काम के लिए हाथ-पैर मार रहे थे। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों साथ रहने लगे। कुछ साल दोनों साथ रहे लेकिन स्किजोफ्रेनिया से जूझ रहीं परवीन के लिए ये समय आसान नहीं था। धीरे-धीरे उनके और महेश के बीच दूरी बढ़ने लगी।

यह भी पढ़ें: एक्टर विजय एंटनी पर टूटा दुखों का पहाड़, फंदे से लटकती मिली 16 साल की बेटी की लाश

एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा था कि परवीन उन्हें पागलों की तरह प्यार करती थी। महेश भट्ट शादीशुदा होते हुए परवीन के साथ रिश्ते में थे। जब दोनों के बीच जब दूरी बढ़ी तो उन्होंने वापस अपनी बीवी के पास वापस लौटने फैसला किया। महेश जब घर छोड़कर जाने लगे तो परवीन उनके पीछे बिना कपड़ों के सदौड़ पड़ी थीं। हालांकि महेश ने लौटने का फैसला लिया और ये प्रेम कहानी खत्म हो गई।

Updated on:
20 Sept 2023 12:36 pm
Published on:
20 Sept 2023 12:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर