1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kangana Ranaut की ‘इमरजेंसी’ से Mahima Chaudhry का फर्स्ट लुक हुआ जारी, देखकर पहचान नहीं पाएंगे

हाल में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'इमरजेंसी' से महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। फिल्म में एक्ट्रेस बेहद अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। साथ ही उनके फर्स्ट लुक में एक्ट्रेस को पहचाना काफी मुश्किल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 20 Aug 2022, 1:23 PM IST

Kangana Ranaut की 'इमरजेंसी' से Mahima Chaudhry का फर्स्ट लुक हुआ जारी

Kangana Ranaut की 'इमरजेंसी' से Mahima Chaudhry का फर्स्ट लुक हुआ जारी

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में एक्ट्रेस देश की पहली पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के करिदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर (Anupam Kher) जयप्रकाश नारायण और श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा जा रहे हैं। वहीं हाल में फिल्म से एक और करिदार से पर्दा उठा है, जो हैं एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry)। जी हां, फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी हो चुका है।

फिल्म में महिमा चौधरी पुपुल जयाकर (Pupul Jayakar) का रोल निभाती नजर आएंगी। वो एक भारतीय सांस्कृतिक कार्यकर्ता और राइटर थीं। महिमा चौधरी के फर्स्ट लुक में लोग उनको पहचान नहीं पाएंगे। उनके फर्स्ट लुक को कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके साथ एक्ट्रेस कैप्शन में लिखती हैं 'पेश है @mahimachaudhry1 जिन्होंने ये सब देखा और दुनिया के लिए आयरन लेडी को ऊपर, करीब और व्यक्तिगत देखने के लिए लिखा। #पुपुलजयकार दोस्त, लेखक और विश्वासपात्र। #Emergency'।साथ ही महिला चौधरी ने भी अपने लुक को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: 'सीधा दिखता है, लेकिन चंट बहुत है...', बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड की लिस्ट में शामिल हुआ Vijay Deverkonda की 'लाइगर' का नाम


अपने पोस्ट पर एक्ट्रेस लिखती हैं 'वो सब देखने वाले की भूमिका निभाने के लिए मैं काफी उत्साहित और सम्मानित महशूस कर रही हूं और आयरन लेडी को ऊपर, करीब और व्यक्तिगत देखने के लिए दुनिया के लिए लिखा'। साथ ही एक्ट्रेस ने कंगना को ट्रैग करते हुए आलगे लिखा #पुपुलजयकार मित्र, लेखक और विश्वासपात्र। @kanganaranaut आप असल में बेहद प्रतिभाशाली, उग्र, बहादुर और बेहद प्रतिभाशाली हैं और मुझे आपके साथ #Emergency में काम करने पर गर्व है। आपके साथ काम करना एक ऐसा अनुभव है कि आप इतनी आसानी से इतनी सारी टोपी पहन लेते हैं कि एक अभिनेता, निर्देशक, निर्माता!'।


इतना ही नहीं महिमा चौधरी ने कंगना रनौत को इस फिल्म के लिए धन्यवाद भी कहा और उनकी काफी तारीफ भी की। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के कैप्शन में आगे लिखा 'मुझे पुपुल के रूप में कास्ट करने के लिए धन्यवाद। #Emergency'। इससे पहले महिमा चौधरी को आखिरी बार साल 2016 में क्राइम थ्रिलर 'डार्क चॉकलेट' में देखा गया था। बता दें कि ये फिल्म अगले साल 25 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके लिए सभी स्टार्स के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का एक छोटा सा टीजर जारी हो चुका है।

यह भी पढ़ें: 'मुझे शादियां तोड़ने का शौक नहीं है, कुछ ऐसा हुआ है जो तलाक लेने पर अड़ी हूं' - Charu Asopa का छलका दर्द