31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maidaan Trailer: टीम इंडिया बनाने निकले अजय देवगन क्रिकेट नहीं फुटबॉल वाली, हो पाएंगे कामयाब?

Maidaan Trailer: अजय देवगन की फिल्म मैदान का ट्रेलर रिलीज कर हो गया है। ट्रेलर में अजय देवगन के दमदार अंदाज ने लोगों को दिवाना बना दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

Mar 07, 2024

maidan trailer release

फिल्म मैदान का ट्रेलर हुआ रिलीज

Maidaan Trailer: अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म मैदान का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' (Maidaan) का इंतजार जनता ने बहुत लंबे समय तक किया। आखिरकार, ये फिल्म अब थिएटर्स में उतरने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। मैदान में अजय देवगन बिल्कुल अलग अंदाज और लुक में नजर ई रहे हैं। इस ट्रेलर ने लोगों को अपना दिवाना बना लिया है।

फिल्म मैदान अजय देवगन के लिए बेहद खास है। अमित शर्मा (Amit Sharma) ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इससे पहले अमित आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) की बधाई हो और अर्जुन कपूर की तेवर जैसी फिल्में बना चुके हैं। मेकर्स की ओर से दो दिन पहले इस बात की जानकारी दे दी गई थी 7 मार्च यानी आज मैदान का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर में साल 1952 से लेकर 1962 तक के उस दौर को दिखा गया है, जिसे खेल जगत में भारतीय फुटबॉल का गोल्डन एरा माना जाता है। इस दौरान कोलकाता (Kolkata) के मैदानों से किस तरह से इंडियन फुटबॉल का उदय हुआ और कोच सैयद अब्दुल रहीम (Syed Abdul Rahim) के कड़े संघर्ष के बाद एशियाई गेम्स में भारतीय टीम ने कई गोल्ड मेडल जीते। इस फिल्म में अजय देवगन पूर्व भारतीय फुटबॉलर और कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके साथ इस फिल्म में जवान फेम एक्ट्रेस प्रियामणि (Priyamani) भी लीड रोल में दिखाई देंगी।

Story Loader