5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका ने ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर पर निकाला गुस्सा? बोलीं- उन्होंने जो किया वो…

Malaika Arora React Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा ने आखिरकार अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने अर्जुन कपूर के बारे में जो कहा उसे सुनकर फैंस हैरान हैं।

2 min read
Google source verification
Malaika Arora React Arjun Kapoor Breakup

Malaika Arora React Arjun Kapoor Breakup

Malaika Arora Instagram: बॉलीवुड के पावर कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को अलग हुए काफी समय हो चुका है। उनका प्यार भरे रिश्ते का अंत काफी समय पहले हो गया था इसके बाद दोनों अक्सर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी फीलिंग्स और भविष्य से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इन पोस्ट में दोनों की नाराजगी और दर्द साफ नजर आता है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने दुनिया के सामने कंफर्म किया था कि वह सिंगल हैं और इसके बाद कपल के फैंस को बड़ा धक्का लगा था। अब एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के उसी बयान पर मलाइका ने बड़ा बयान दे दिया है। जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

मलाइका अरोड़ा ने किया अर्जुन कपूर पर कमेंट (Malaika Arora React Arjun Kapoor Breakup)

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछेल 5 साल से साथ थे। दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक कपल के रिश्ते में दरार आई और दोनों अलग हो गए। सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान जब फैंस ने अर्जुन की एंट्री पर मलाइका-मलाइका चिल्लाना शुरू किया तो। अर्जुन कपूर ने बिना देर किए कह दिया, “मैं सिंगल हूं।” अब मलाइका अरोड़ा ने ईटाइम्स से बात करते हुए अपना गुस्सा निकाला है। मलाइका अरोड़ा ने कहा, “मैं हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कभी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बात करना पसंद नहीं करती हूं। अर्जुन ने जो कुछ भी कहा वो उनका विशेषाधिकार है।” मलाइका अरोड़ा ने इतने समय बाद भी नहीं बताया कि आखिर दोनों अलग क्यों हुए। अब फैंस इसे लेकर अलग-अलर रिएक्शन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन संग सुलह के बाद ऐश्वर्या राय को मिली ये बड़ी खुशखबरी, फैंस दे रहे बधाई

2018 में शुरू हुई थी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की प्रेम कहानी

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “मलाइका जी अर्जुन जी ने तो अपने फैंस के सामने अपनी बात कही है उसमें आपको क्या दी दिक्कत है।” दूसरे ने लिखा, “अर्जुन जी आप एक सच्चे इंसान है और हमेशा अच्छे और सच्चे लोगों के साथ ही गलत होता है।” बता दें, मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में एक्टर अरबाज खान से तलाक लिया था और 2018 में अर्जुन कपूर को डेट करना शुरु किया था। कपल ने अपना रिश्ता 2019 में पब्लिक के सामने कंफर्म किया था।