बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा बनेंगी अर्जुन कपूर की दुल्हन! शादी पर दोनों ने भरी हामी

Malaika Arora Marry Again: मलाइका अरोड़ा जल्द बनेंगी अर्जुन कपूर की दुल्हन! अर्जुन ने भी शादी के लिए हामी भर दी है। इस बात का खुलासा खुद अर्जुन ने किया है।

3 min read
Malaika Arora Marry Again

Arjun Kapoor Reveals the Truth: अपने से 12 साल छोटे लड़के से जल्द करेंगी मलाइका अरोड़ा। मलाइका फिर से एक बार घर बसाने के लिए बेकरारा है, तो वहीं उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने शादी के लिए हामी भी भर दी है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अगस्त 1975 को मुंबई में हुआ था और उनकी उम्र 49 साल है। तो वहीं अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 में मुंबई हुआ था। उस हिसाब से अर्जुन 37 साल के हैं। दोनों में लगभग 12 साल की उम्र का फासला है, इसके बावजूद दोनों एक-दूजे के साथ बाकी की पूरी जिंदगी एक साथ बिताना चाहते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। अब आखिरकार मलाइका अरोड़ा ने दूसरी शादी करने पर चुप्पी तोड़ ही दी है। उन्होंने अर्जुन कपूर संग शादी पर हामी भरी है। उन्होंने कहा कि वह शादी के लिए तैयार है। आइए बताते हैं बॉयफ्रेंड की तारीफ में क्या कुछ उन्होंने बताया। और दोनों कब करने जा रहें हैं शादी।


मलाइका अरोड़ा सालों बाद गुरु रंधावा के गाने 'तेरे ख्याला को' म्यूजिक एलब्म में नजर आई हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी पर भी चुप्पी तोड़ी है। मलाइका अरोड़ा ने जवाब दिया है कि वह शादी के लिए तैयार हैं। बता दें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malika Arora) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के अफेयर को कई साल हो चुके हैं। अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं तो खुलेआम अपने इश्क पर चर्चा भी करते हैं। अब प्रमोशन के दौरान मलाइका ने अर्जुन कपूर संग शादी पर चुप्पी तोड़ी है।

मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'हां हम शादी के बारे में सोचते हैं। कुछ लोग तो हमें स्वार्थी भी समझते हैं लेकिन ये एक दूसरे के प्रति प्यार है। मैं परंपराओं और इंस्टीट्यूशन में यकीन रखती हूं।' मलाइका अरोड़ा ने शादी और प्यार के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि 'मैं प्यार और सौहार्द दोनों में विश्वास रखती हूं। मैं ये तो नहीं कह सकती कि मैं कब शादी करूंगी। क्योंकि मेरा मानना है कि लाइफ के बारे में ज्यादा प्लानिंग नहीं करनी चाहिए। लाइफ के बारे में ज्यादा प्लानिंग करना जिंदगी के मजे को किरकिरा कर देता है।'


यह भी पढ़ें: नमाज अदा करने पर ट्रोल हुईं राखी सावंत, एक्ट्रेस का ड्रामा देख लोग बोलें- कपड़े तो तमीज से पहन लो

खुद से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने पर मलाइका ने कहा कि वह अपनी उम्र को लेकर काफी वाइस हैं। वह काफी कूल और स्ट्रॉन्ग ख्यालों के इंसान हैं। वह खुले विचारों के साथ खूब केयरिंग भी हैं। अर्जुन कपूर के बारे में बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने ये भी बताया कि 'मुझे नहीं लगता कि कुछ आदमी तो ऐसे होते भी हैं। मैं हमेशा अर्जुन के इन गुणों की तारीफ करती हूं। अब मैं ट्रेवल करना चाहती हूं तो घर भी बसाना चाहती हूं। मैं अपने रिश्ते को हमेशा संजोकर रखना चाहती हूं। क्योंकि मुझे लगता है कि हम दोनों इसके लिए तैयार हैं।' मलाइका तलाकशुदा हैं। उनके पूर्व पति अरबाज खान हैं। अब वह खुद से कई साल छोटे एक्टर अर्जुन को डेट कर रही हैं। कई बार इस वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। खैर मलाइका और अर्जुन दोनों ही नेगेटिव कमेंट की परवाह नहीं करते हैं। वह बिंदास हैं और इस वजह से वह कई लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सूत्रों की मानें तो अर्जुन कपूर की दुल्हन बनने को राजी हो चुकी मलाइका अरोड़ा इस साल के आखिर तक शादी कर ही लेंगी।

यह भी पढ़ें: सलमान खान नेट वर्थ 2023, करोड़ों की संपत्त‍ि के मालिक हैं 'भाईजान'

Updated on:
05 Apr 2023 08:03 pm
Published on:
05 Apr 2023 07:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर