1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका अरोड़ा- अरबाज खान के बीच छिड़ेगी प्यार-इकरार की जंग, 50 की उम्र में इस एक्टर संग लेंगीं 7 फेरे

Malaika Arora On Second Marriage: सलमान खान के भाई अरबाज खान की दूसरी शादी के बाद उनकी पहली पत्नी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी दूसरी शादी का ऐलान कर दिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jan 21, 2024

malaika_arora_sparks_second_marriage.png

Malaika Arora On Second Marriage: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान ने 56 साल की उम्र में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी। ऐसे में अरबाज खान की पहली पत्नी फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया है। रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' के सेट पर एक्ट्रेस ने इसका हिंट दिया है। आइए जानते हैं की एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
मलाइका अरोड़ा रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' की जज हैं। शो के अगले एपिसोड का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फराह खान ने एक्ट्रेस से दूसरी शादी को लेकर सवाल पूछा जिसे सुनकर मलाइका अरोड़ा शर्मा गईं।

मलाइका अरोड़ा कब करने जा रही हैं शादी?
फराह खान ने शो 'झलक दिखला जा 11' में मलाइका से सवाल किया कि, 'साल 2024 में क्या आप सिंगल पैरेंट कम एक्ट्रेस से डबल पैरेंट कम एक्ट्रेस बनने वाली हैं?' ये सुनकर एक्ट्रेस हंसने लगती हैं और कहती हैं कि, 'मतलब दूसरा बच्चा गोद लेना पड़ेगा?' इसके बाद गौहर खान तुरंत कहती हैं कि, 'क्या आप दूसरी शादी करेंगी?' ये सुनते ही मलाइका अरोड़ा ब्लश करने लगती हैं और बातों ही बातों में उन्होंने दूसरी शादी को लेकर हिंट दे दिया। मलाइका अरोड़ा ने दूसरी शादी के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'अगर कोई मेरे लिए है तो मैं 100 प्रतिशत शादी करूंगी।" तभी फराह खान पूछती हैं कि, कोई का क्या मतलब है तभी एक्ट्रेस कहती हैं कि, 'हां अगर कोई भी पूछेगा तो मैं शादी कर लूंगी।' एक्ट्रेस का ये जवाब सुनकर फराह खान हंसने लगती हैं।

कौन होगा मलाइका का पति?
मलाइका अरोड़ा ने इशारों-इशारों में हिंट दे दिया कि वह साल 2024 में दूसरी शादी के लिए तैयार हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने ये कन्फर्म नहीं किया कि वो किससे शादी करेगीं ना ही उन्होंनें अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का कोई जिक्र किया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है। अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस का होने वाला पति कौन हो सकता है।

Story Loader