15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

National Film Awards 2023 में मलयालम फिल्मों का दबदबा, बेस्ट एक्टर की रेस में आलिया भट्ट और कंगना रनौत भी

National Film Awards 2023: आज इंडियन फिल्म फेटरनिटी के लिए सबसे बड़ा दिन है और हर कोई ये जानने के लिए बेहद एक्साइटेड है कि इस बार किन सितारों और हस्तियों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Malayalam films dominate National Film Awards 2023 Alia Bhatt and Kangana Ranaut also in the Best Actor race

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2023 की घोषणा आज

National Film Awards 2023: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, भारत के सबसे पुराने फिल्म पुरस्कारों में से एक हैं। यह पुरस्कार फिल्म निर्देशकों, संपादकों, अभिनेताओं और लेखन से जुड़े क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इसकी स्थापना साल 1954 में की गई थी।

वहीं 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विनर्स के नामों की आज शाम यानी 24 अगस्त को नई दिल्ली में कर दी जाएगी। इसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज्यूरी मेंबर्स अनाउंसमेंटकरेंगे। खास बात ये है कि इस बार भी नेशनल अवॉर्ड में साउथ सिनेमा का परचम बुलंद नजर आ रहा है।

मलयालम फिल्मों का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में दबदबा
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस बार साउथ फिल्मों का दबदबा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेस्ट एक्टर की रेस में कईं साउथ स्टार्स के नाम हैं। बताया जा रहा है कि इस रेस में मलयालम फिल्म 'नायट्टू' एक्टर जोजू जॉर्ज सर्वश्रेष्ठ एक्टर पुरस्कार की रेस में आगे चल रहे हैं।

वहीं उम्मीद लगाई जा रही है कि आर माधवन निर्देशित 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' भी कईं कैटेगिरी में पुरस्कार जीत सकती है। इतना ही नहीं माध्वन बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड की रेस में भी बने हुए हैं। साउथ की एक और फिल्म जो पुरस्कार जीत सकती है वह 'मिननल मुरली' है। इसका डायरेक्शन बेसिल जोसेफ ने किया है

कहां देख सकते हैं इवेंट
69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड फंक्शन आज शाम 5 बजे से होने वाला है। इसे ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा को पीआईबी इंडिया के फेसबुक पेज और उनके यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।