2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहिद कपूर की फिल्म के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, जनरेटर के पंखे में उलझकर इस शख्स की हुई मौत

बॅालीवुड स्टार Shahid Kapoor मसूरी में अपनी आने वाली फिल्म 'Kabir Singh' की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर एक 30 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Jan 25, 2019

Man dies During The Shooting Of Shahid Kapoor film Kabir Singh

Man dies During The Shooting Of Shahid Kapoor film Kabir Singh

इन दिनों बॅालीवुड स्टार Shahid Kapoor मसूरी में अपनी आने वाली फिल्म 'Kabir Singh' की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान हाल में एक बड़ा हादसा हो गया। फिल्म के सेट पर एक 30 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। जी हां, देहरादून के प्रेमनगर इलाके में एक जनरेटर कंपनी के साथ काम करने वाले रामू का गुरुवार को मसूरी के एक पांच सितारा होटल में निधन हो गया। इसी जगह पर शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्‍म 'कबीर सिंह' की शूटिंग चल रही थी।

दरअसल, यह शख्स शूटिंग में उपयोग किए जाने वाले जनरेटर की जांच और उसकी कार्यप्रणाली की जिम्मेदारी संभालता था। हाल में जब इस बारे में पुलिस से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया, 'रामू जनरेटर में तेल की जांच कर रहा था, जब उसका मफलर जनरेटर के पंखे में फंस गया और उसने उसे खींच लिया। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पर चौंकाने वाली बात यह है कि होटल के अधिकारियों ने ऐसी किसी भी घटना को अपने परिसर में होने से इनकार किया है।

बता दें हाल में शाहिद और उनकी को एक्ट्रेस कियारा आडवानी की एक वीडियो सामने आई थी। इस वीडियो में दोनों बाइक पर बैठकर मसूरी की सेर कर रहे थे।

गौरतलब है कि 'कबीर सिंह' फिल्म तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक है। यह फिल्‍म इसी साल 21 जून को रिलीज होगी। 'अर्जुन रेड्डी' के रिमेक में शाहिद कपूर एक्‍टर एक शराबी डॉक्‍टर का किरदार अदा करेंगे। फिल्म में शाहिद के अपोजिट एक्ट्रेस कियारा आडवानी काम कर रही हैं।

Story Loader