दाऊद की वजह से मंदाकिनी को मिली कई, खूब हुई बदनामी। नहीं मिला काम तो छोड़नी पड़ी फिल्म इंडस्ट्री......
नीली आंखों वाली बोल्ड अभिनेत्री मंदाकिनी ने फिल्मों में जमकर बोल्ड सीन्स दिए थे। उन्हें 'राम तेरी गंगा मैली' में गंगा के रोल के जाना जाता है। उनका जन्म 30 जुलाई, 1963 में मेरठ में हुआ था। उनका असल नाम यास्मीन जोसेफ हैं। मंदाकिनी पहली ही फिल्म से स्क्रीन पर छा गई थीं। इस फिल्म में झरने के नीचे सफेद झीने कपड़े पहन कर मंदाकिनी के भीगने हुए वाला सीन बेहद पॉपुलर हुआ था जो आज भी कई लोगों को याद होगा।
मंदाकिनी ने बोल्ड सीन देखकर किया हैरान
22 साल की उम्र में मंदाकिनी ने सिल्वर स्क्रीन पर बेहद बोल्ड सीन देखकर सबको हैरान कर दिया था। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था। बोल्ड सीन के चलते फिल्म का काफी विरोध भी हुआ, लेकिन फिल्म सुपरहिट रही थी।
टाइटल पर हुआ खूब विवाद
फिल्म के टाइटल पर भी जमकर विरोध हुआ था। रिलीज के बाद भी काफी हंगामा मचा था। दरअसल, जिस वक्त ये फिल्म रिलीज हुई थी उस समय अभिनेत्रियां साड़ी में लिपटी नजर आती थीं। उस दौरान स्क्रीन पर बोल्ड सीन दिखाना आसान नहीं था। 1994-95 में मंदाकिनी को अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ किक्रेट मैच देखते हुए देखा गया था। देखते ही देखते दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो गई। तरह-तरह की बातें हुई, लेकिन मंदाकिनी ने हर बात को खारिज किया। इसके बाद मंदाकिनी का कॅरियर 1996 में आई फिल्म 'जोरदार' के साथ ही खत्म हो गया। कहा जाता है कि दाऊद की वजह से उन्हें कई फिल्में मिली और उनकी खूब बदनामी हुई। इसी कारण उन्हें काम मिलना बंद हो गया था।
इसके बाद मंदाकिनी ने सिंगिंग में किस्मत आजमाई पर वह नहीं चल पाई। जितनी तेजी से वे ऊंचाइयों पर पहुंची। उससे कहीं तेजी से उनका कॅरियर खत्म हो गया। अब मंदाकिनी मुंबई में अपने पति के साथ एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाती हैं। इसके अलावा वह योगा भी सिखाती हैं।