4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Soma Laishram: फेमस एक्ट्रेस आई थी दिल्ली, लग गया 3 साल का बैन; अब नहीं कर पाएंगी फिल्मों में काम

Bans Manipuri Actress Soma Laishram: प्रसिद्ध अभिनेत्री सोमा लैशराम को दिल्ली में एक सौंदर्य प्रतियोगिता में शो स्टॉपर के रूप में दिखाई देने के लिए फिल्मों में अभिनय करने और सामाजिक समारोहों में भाग लेने पर 3 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Krishna Pandey

•

Updated: 20 Sep 2023, 4:34 PM IST

soma_laishram_1.jpg

फिल्म स्टार सोमा लैशराम ने 16 सितंबर को नई दिल्ली में एक ब्यूटी पेजेंट में भाग लिया था।

Soma Laishram: मणिपुरी एक्ट्रेस सोमा लैशराम को ब्यूटी कॉन्टेस्ट में शामिल होने पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इंफाल बेस्ड एक ऑर्गेनाइजेशन ने पॉपुलर मणिपुरी फिल्म स्टार सोमा लैशराम को तीन साल के लिए फिल्मों में काम करने और सोशल इवेंट में भाग लेने पर बैन लगा दिया है।

कहा जा रहा है कि इस संगठन ने कईं मशहूर हस्तियों से अपील की थी कि जब तक मणिपुर हिंसा की आग से धधक रहा है तब तक वे मनोरंजन कार्यक्रमों में भाग न लें। लेकिन सोमा लैशराम ने इनकी बात नहीं मानी जिसके चलते उन पर बैन लगाया गया है।

जानिए सोमा लैशराम पर क्यों लगया गया बैन?
कांगलेइपाक कनबा लूप (केकेएल) ग्रुप ने कहा कि फिल्म स्टार सोमा लैशराम ने 16 सितंबर को नई दिल्ली में एक ब्यूटी पेजेंट में भाग लिया था, जो कि मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष के मद्देनजर एक्टर्स को ऐसे आयोजनों से बचने के सामान्य आह्वान के खिलाफ था। बता दें कि मणिपुर में हो रहे जातीय संघर्ष में कई लोगों की जान चली गई थी।

केकेएल ग्रुप प्रमुख एक्ट्रेस को किया था अप्रोच
राज्य के प्रमुख सिविल सोसाइटी ग्रुप कांगलेईपक कनबा लुप (केकेएल) ने कहा कि हमने फिल्म एक्टर्स गिल्ड मणिपुर को अप्रोच किया था ताकि वे एक्ट्रेस से अनुरोध कर सकें कि वो ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा ना लें। ऑर्गेनाइजेशन ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि मशहूर हस्तियों से की गई अपील के साथ-साथ उन्हें दी गई पर्सनल एडवाइस के बावजूद सोमा लैशराम ने इस इवेंट में हिस्सा लिया।

बैन लगाए जाने पर लैशराम ने क्या कहा?
सोमा लैशराम ने कहा कि उन्होंने मणिपुर में के हालात पर बोलने के लिए अपने मंच का इस्तेमाल किया और हिंसा प्रभावित राज्य में शांति और सामान्य हालात बहाली की अपील की। वहीं, मीडिया को दिए एक विडियो स्टेटमेंट में एक्ट्रेस ने कहा, 'एक एक्टर और सोशल इन्फ्लुएंसर के तौर पर यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं मणिपुर संकट पर बात करूं और मैंने इस मंच को चुना। जिस इवेंट में मैंने हिस्सा लिया वह एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है। यह मस्ती या पार्टी के लिए आयोजित किया गया ब्यूटी या फैशन शो नहीं था। यह एक कल्चरल इवेंट था जहां पूर्वोत्तर के हर राज्य से एक लोकप्रिय हस्ती प्रतिनिधित्व के लिए पहुंची थी। मणिपुर से मैं थी, उन्होंने मुझे बुलाया था। मैं इस मौके को छोड़ना नहीं चाहती थी'।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन