
Manisha Rani latest Viral Video
Manisha Rani Song Video: 'झलक दिखला जा' सीजन-11 की विजेता मनीषा रानी का एक रील्स (वीडियो) इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को देख गदगद हो गए हैं। सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी एवरग्रीन सॉन्ग 'आपकी नजरों ने समझा' गुनगुनाती नजर आईं। ऐसे में लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया। मनीषा वेलवेट के काले ब्लाउज के साथ नीली ओम्ब्रे-शेड वाली साड़ी और बिंदिया में काफी अच्छी लग रही हैं।
सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को खुद शेयर किया। उन्होंने कैप्शन दिया, ‘पुराने गाने मेरे पसंदीदा हैं।’
बता दें दिवंगत फेमस गायिका लता मंगेशकर द्वारा गाया गया 'आपकी नजरों ने समझा' 1962 में रिलीज हुई क्लासिक फिल्म 'अनपढ़' से है। ट्रैक के बोल राजा मेहदी अली खान द्वारा लिखे गए हैं, और रचना मदन मोहन की है।
ये भी पढ़ें: अरिजीत सिंह ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान से मांगी माफी, वीडियो इंटरनेट पर वायरल
Published on:
28 Apr 2024 10:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
