
मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri)
Meenakshi Seshadri: मीनाक्षी शेषाद्री ने पहली बार फिल्म डकैत में एक्टर सनी देओल में पहली बार काम किया था। इस फिल्म में मीनाक्षी और सनी के कई किसिंग सीस हैं। फिल्म डकैत में काम करने को लेकर एक्ट्रेस ने 37 साल बाद चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म डकैत में उन्होंने सनी के साथ असली मे किस किया था। मीनाक्षी ने बताया कि किस करने वाले सीन में सनी ने उनकी काफी मदद की थी जिसके बाद इस सीन को करने में काफी आसानी हुई थी।
मीनाक्षी शेषाद्री ने हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी फिल्म डकैत के बारे में बात करते हुए बताया, “हमारा एक रोमांटिक गाना था। इसमें हम दोनों नाव पर थे। गाना शुरू होने से पहले उन्हें मुझे किस करना था। यह असली किस था। ये थोड़ा कठिन था क्योंकि मैं थोड़ी कंजर्वेटिव थी। मीनाक्षी ने बताया सनी बहुत सज्जन इंसान हैं। सनी किस वाले सीन को करने पर बहुत रिलैक्स्ड थे और उनके साथ काम करना इतना आसान है कि यह आराम से हो गया। मुझे लगता है कि यही वजह है कि मैंने उनके साथ बाकी दूसरी फिल्में भी कीं। हमारे बीच काफी अच्छी इक्वेशन और समझ थी।”
Published on:
03 Jun 2024 04:59 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
